img-fluid

कनाडा में दिलजीत के कॉन्सर्ट में बवाल, गार्ड से भिड़े पन्नू के आतंकी

April 30, 2026

डेस्क: कनाडा के वैंकूवर में दिलजीत दोसांझ का औरा-2026 (Aura-2026) नाम का म्यूजिक कॉन्सर्ट चल रहा था. हजारों प्रशंसकों की भीड़ के बीच अचानक कुछ प्रदर्शनकारी अंदर घुस आए और नारेबाजी शुरू कर दी. इन लोगों ने दिलजीत पर बीजेपी और RSS का एजेंट होने के आरोप लगाए.

सूत्रों के अनुसार, हंगामा करने वालों में पवनदीप सिंह बस्सी और मनदीप सिंह रवि नाम के व्यक्ति शामिल हैं. इन दोनों का संबंध भारत में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस'(SFJ) से बताया जा रहा है, जिसका प्रमुख भगोड़ा आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू है.


  • जब सिक्योरिटी टीम ने इन प्रदर्शनकारियों को बाहर निकालने की कोशिश की, तो वे सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए. कुछ देर के लिए कॉन्सर्ट का माहौल तनावपूर्ण हो गया और संगीत का शोर नारेबाजी में बदल गया. हालांकि, सुरक्षाबलों ने स्थिति को काबू में कर लिया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि वे भविष्य में भी दिलजीत के शो का विरोध जारी रखेंगे.

    Share:

  • गिलहरी को हुआ ब्रेन डिसऑर्डर? जिसको देखती उसे काटती, अबतक 18 को काटा

    Thu Apr 30 , 2026
    उदयपुर: उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया आर्ट्स कॉलेज में इन दिनों एक गिलहरी का खौफ छाया हुआ है. आमतौर पर शांत और मासूम समझी जाने वाली यह गिलहरी बीते एक महीने में 18 से अधिक लोगों पर हमला कर चुकी है, जिससे छात्र-छात्राओं के साथ-साथ कॉलेज स्टाफ भी दहशत में है. स्थिति इतनी गंभीर हो गई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved