img-fluid

बैन के बावजूद मप्र में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तान की Goree ब्यूटी क्रीम

November 12, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बाजारों में इन दिनों एक प्रतिबंधित विदेशी उत्पाद खुलेआम बिक रहा है, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। पाकिस्तान में बनी ‘Goree Beauty Cream’ भारत में बैन होने के बावजूद भोपाल के बाजारों में धड़ल्ले से बेची जा रही है। चंद दिनों में गोरा करने का दावा करने वाली इस पाकिस्तानी क्रीम के साइड इफेक्ट्स इतने गंभीर हैं कि इसकी वजह से लोगों की किडनी खराब होने तक के दावे किए जा रहे हैं, फिर भी राजधानी में इसका कारोबार धड़ल्ले से जारी है।

चौक बाजार की कॉस्मेटिक दुकान पर बिक रही पाकिस्तानी क्रीम
मामले की तह तक जाने के लिए हमारे संवाददाता शब्बीर अहमद भोपाल के प्रसिद्ध चौक बाजार पहुंचे। वहां पड़ताल के दौरान सामने आया कि कॉस्मेटिक दुकानों पर यह प्रतिबंधित क्रीम खुलेआम ग्राहकों को बेची जा रही है। चौक बाजार स्थित ‘Jovees Herbal Beauty Success’ नाम की कॉस्मेटिक शॉप पर जब इसकी पड़ताल की गई, तो दुकानदार ने चौंकाने वाला बयान दिया। दुकानदार का कहना था कि मार्केट में इस क्रीम की 350 रुपये वाली नकली कॉपी बिक रही है, लेकिन उनके पास ‘ओरिजिनल’ पाकिस्तानी क्रीम उपलब्ध है, जिसकी कीमत 450 रुपये है। इस क्रीम के पैकिंग बॉक्स पर साफ-साफ ‘Made in Pakistan’ लिखा हुआ है।


  • कई राज्यों में है बैन, किडनी पर पड़ता है बुरा असर
    जानकारी के मुताबिक, इस क्रीम में खतरनाक केमिकल्स होने की वजह से कई राज्यों में इसे पहले ही प्रतिबंधित किया जा चुका है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की अनियंत्रित और अवैध ब्यूटी क्रीम्स के इस्तेमाल से त्वचा को भारी नुकसान तो होता ही है, साथ ही इसमें मौजूद हानिकारक तत्व शरीर में पहुंचकर किडनी को भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    जब बैन है, तो भोपाल में कैसे बिक रहा पाकिस्तानी प्रोडक्ट?
    सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब पाकिस्तान में बने उत्पादों और कॉस्मेटिक सामानों के भारत में आयात और बिक्री पर प्रतिबंध है, तो फिर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बीचों-बीच स्थित बाजारों में इस तरह के पाकिस्तानी प्रोडक्ट्स खुलेआम कैसे बिक रहे हैं? स्थानीय प्रशासन और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) विभाग की नाक के नीचे चल रहे इस अवैध कारोबार ने सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर बड़े सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved