img-fluid

कर्नाटक में सिद्धारमैया ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

April 30, 2026


बेंगलुरु । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Khadge) ने साफ कहा कि कर्नाटक में सिद्धारमैया ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे (Siddharamaiah will continue as Chief Minister in Karnataka) ।


  • कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों और कई वरिष्ठ मंत्रियों द्वारा स्थिति स्पष्ट करने की मांग के बीच खड़गे का गुरुवार को यह बयान सामने आया है। पत्रकारों से बातचीत में खड़गे ने कहा कि इस समय सिद्धारमैया को हटाने का कोई सवाल नहीं उठता । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बदलने जैसे किसी भी फैसले पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा, “अगर मुख्यमंत्री बदलने का कोई सवाल होगा तो हम सब बैठकर चर्चा करेंगे। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और हम सभी इस मुद्दे पर विचार करेंगे।”

    खड़गे ने कहा कि ऐसे किसी फैसले के लिए अभी समय है और उचित समय आने पर इस मुद्दे पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा, “समय आने दीजिए।” जब उनसे खुद मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदार होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इन अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें अधिकतर मीडिया में चलाई जाती हैं। खड़गे ने कहा, “हर कोई कहता है और मीडिया भी लिखता है। लेकिन पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सामूहिक रूप से फैसले लेता है। अभी यह सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि कर्नाटक में पहले से मुख्यमंत्री मौजूद हैं।”

    कर्नाटक में नेतृत्व विवाद उस समय तेज हुआ जब उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार तीन दिन के दौरे पर दिल्ली पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया खेमे के कई मंत्री भी दिल्ली पहुंचे और पार्टी हाईकमान से नेतृत्व को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की, वहीं शिवकुमार समर्थक नेताओं ने सार्वजनिक रूप से दावा किया है कि वह 15 मई को मुख्यमंत्री बनेंगे और पार्टी नेतृत्व उनके 64वें जन्मदिन पर यह “तोहफा” देगा। कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन ने मंगलवार को रामनगर में कहा था कि डी.के. शिवकुमार 15 मई तक “पक्के तौर पर” मुख्यमंत्री बन जाएंगे। उन्होंने कहा था कि सभी नेताओं और जनता की इच्छा है कि शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिले।

    Share:

  • 'संगठन सृजन' कार्यक्रम में शामिल होने धर्मशाला पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

    Thu Apr 30 , 2026
    धर्मशाला । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ‘संगठन सृजन’ कार्यक्रम में शामिल होने (To participate in ‘Sangthan Srujan’ Program) धर्मशाला पहुंचे (Reached Dharamshala) । लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंचे। यहां उनका स्वागत किया गया। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved