img-fluid

प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फंदा डालकर किया सुसाइड, शादीशुदा थी महिला

May 01, 2026

नई दिल्ली। गुजरात (Gujarat) की राजधानी गांधीनगर के पास, मोटा चिलोडा इलाके में शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक प्रेमी जोड़ा, जो लंबे समय से रिश्ते में था, उन्होंने आम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

लोगों ने दी घटना की जानकारी
जानकारी के अनुसार, यह घटना चिलोडा गांव में एक सरकारी बोरवेल के पास स्थित खेत में हुई। जहां, सुबह में स्थानीय लोग खेतों की ओर जा रहे थे, इस दौरान उनकी नजर एक आम के पेड़ पर पड़ी। पेड़ से दो लोगों का शव लटका हुआ था, जिसको देखकर ग्रामीण सन्न रह गए। जैसे ही घटना की सूचना मिली, चिलोडा पुलिस का एक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचा।


  • जांच में हुए कई खुलासे
    पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को पेड़ से नीचे उतारा, इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। वहीं, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस घटना के पीछे का कारण प्रेम-प्रसंग था। जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि, मृतक महिला और युवक दोनों विवाहित थे। हालांकि, युवक का तलाक हो चुका था। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे और उनके बीच प्रेम-संबंध था।

    फिलहाल, चिलोडा पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है और दोनों परिवारों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि, क्या इस आत्महत्या के पीछे कोई अन्य दबाव भी जिम्मेदार था।

    Share:

  • पाकिस्तान में बेमौत मर रहे भारत के दुश्मन, एक हफ्ते में 3 आतंकियों का खात्मा

    Fri May 1 , 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakistan) में एक बार फिर अज्ञात हमलावर सक्रिय हो गए हैं. इन हमलावरों के निशाने पर लश्कर और जैश के आतंकी हैं. पिछले एक हफ्ते में भारत विरोधी जैश और लश्कर के 2 आतंकी मारे जा चुके हैं. ताजा मामला सज्जाद अहमद से जुड़ा है. हिजबुल आतंकी सज्जाद अहमद को अज्ञात हमलावरों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved