img-fluid

ट्रंप सरकार का फैसला, 4 देशों को देंगे 81 हजार करोड़ के हथियार

May 02, 2026

डेस्क: अमेरिका ने अपने मिडिल ईस्ट के सहयोगी देशों को 8.6 अरब डॉलर (लगभग ₹81,622 करोड़) से ज्यादा के हथियार बेचने की मंजूरी दे दी है. खास बात यह है कि डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने इस फैसले के लिए संसद की समीक्षा प्रक्रिया को दरकिनार कर दिया. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आपात स्थिति बताते हुए तुरंत इन सौदों को मंजूरी दी और कांग्रेस की जरूरत को हटा दिया.

ये हथियार सौदे इजराइल, कतर, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए हैं. सबसे बड़ा सौदा कतर के साथ है. कतर को 4.01 अरब डॉलर (करीब ₹38,059 करोड़) की पैट्रियट एयर और मिसाइल डिफेंस सिस्टम की सेवाएं दी जाएंगी. इसके अलावा कतर को 992.4 मिलियन डॉलर (करीब ₹9,417 करोड़) के एडवांस्ड प्रिसिजन किल वेपन सिस्टम (APKWS) भी मिलेंगे.


  • कुवैत को 2.5 अरब डॉलर (लगभग ₹23,728 करोड़) का इंटीग्रेटेड बैटल कमांड सिस्टम दिया जाएगा. इजराइल को भी 992.4 मिलियन डॉलर (करीब ₹9,417 करोड़) के APKWS हथियार मिलेंगे. वहीं यूएई को 147.6 मिलियन डॉलर (करीब ₹1,401 करोड़) के APKWS सिस्टम की मंजूरी मिली है. इन हथियारों की सप्लाई में BAE Systems, Lockheed Martin, RTX Corporation और Northrop Grumman जैसी बड़ी रक्षा कंपनियां शामिल हैं.

    यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है, जब अमेरिका और इजराइल का ईरान के साथ टकराव जारी है. यह संघर्ष 28 फरवरी को शुरू हुआ था, जब अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर हमला किया था. इसके जवाब में ईरान ने भी इजराइल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए. इस संघर्ष में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग बेघर हो गए हैं.

    Share:

  • अब हर मोबाइल बनेगा सुरक्षा कवच! लॉन्च हुआ इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम

    Sat May 2 , 2026
    नई दिल्ली: भारत सरकार ने आपदा प्रबंधन को और मजबूत बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2 मई 2026 को स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम की शुरुआत की. इस पहल का केंद्र एकीकृत अलर्ट सिस्टम सचेत (SACHET) है, जिसे सी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved