img-fluid

प्रेम प्रसंग में नाकाम छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

May 02, 2026

इंदौर। इंदौर में छात्रों के खुदकुशी करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब बी.टेक के एक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के सेज यूनिवर्सिटी के हॉस्टल का है। यहां बीटेक सिक्स्थ सेमेस्टर के छात्र उत्कर्ष श्रीवास्तव ने हॉस्टल के अपने रूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अपनी जान देने से पहले उसने दो पेज का एक सुसाइड नोट लिखा है जिसमें उसने अपने प्रेम प्रसंग जिक्र किया है। पुलिस के मुताबिक उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपने अफेयर टूटने से परेशान था जिसके चलते वह यह कदम उठा रहा है। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। अब पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

Share:

  • नशे की हालत में पुलिसकर्मी ने अपनी कार से दो पुलिसकर्मी को मरी टक्कर

    Sat May 2 , 2026
    इंदौर। इंदौर के राजेंद्र नगर थाने में देर रात ड्यूटी पर पदस्थ दो पुलिसकर्मियों को एक पुलिसकर्मी ने अपनी कार से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पुलिसकर्मी करीब 20 फीट दूर जा गिरे जिसके बाद दोनों को निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया है। जबकि टक्कर मारने वाले पुलिसकर्मी की कार जब्त […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved