img-fluid

इंदौर: 16 लाख की एमडी ड्रग के साथ माँ बेटे गिरफ्तार

May 02, 2026

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लाखों रुपए कीमत के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी रिश्ते में मां और बेटे है, जो मिलकर यह नशे का कारोबार कर रहे थे।

दरअसल, इंदौर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पत्थर गोदाम रोड स्थित एक सार्वजनिक शौचालय के पास घेराबंदी कर एक महिला और एक पुरुष को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान नावेद खान और मुमताज, निवासी पिपलौदा जिला रतलाम के रूप में हुई।


  • तलाशी लेने पर उनके बैग से करीब 159 ग्राम एमडी ड्रग्स और 990 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 16 लाख 80 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दिहाड़ी मजदूरी करते हैं और अधिक मुनाफा कमाने के लालच में सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर शहर में नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचते थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Share:

  • BJP Leader, Married to Two Sisters, Dies Upon Returning Home from Shopping with Second Wife

    Sat May 2 , 2026
    Dhanbad: A sensational case has emerged from the Govindpur police station area in Dhanbad, where Amrit Das—the former District President of the BJP’s SC Morcha (Scheduled Caste Wing)—has died under suspicious circumstances. Following the incident, the family has leveled several serious allegations, while the police have launched a full-scale investigation into the matter. Upon receiving […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved