img-fluid

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

May 02, 2026


चंडीगढ़ । राज्यसभा सांसद संदीप पाठक (Rajya Sabha MP Sandeep Pathak) की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है (May be Arrested any time) ।

  • आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक बड़ी कानूनी अड़चन में फंस सकते हैं। संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके चलते पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। शनिवार को आई रिपोर्टों के मुताबिक, गैर-जमानती अपराधों के तहत पंजाब के दो जिलों में संदीप पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इन मामलों में पंजाब पुलिस किसी भी समय कार्रवाई कर सकती है। वहीं, गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को दिल्ली स्थित अपने घर से गाड़ी में बैठकर बाहर निकलते हुए देखा गया है।

    गौरतलब है कि संदीप पाठक के खिलाफ गैर-जमानती अपराधों में एफआईआर उस समय हुई है, जब वे आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। संदीप पाठक ने राघव चड्ढा और अशोक मित्तल के साथ भाजपा ज्वाइन की। इसके अलावा, क्रिकेटर हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, स्वाति मालीवाल और विक्रमजीत साहनी भी आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। स्वाति मालीवाल को छोड़कर बाकी छह सांसद राज्यसभा में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे। 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद राज्यसभा में आम आदमी पार्टी की सीटों की संख्या भी 10 से घटकर 3 रह गई।

    आम आदमी पार्टी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी छोड़ने वाले सांसदों को ‘गद्दार’ कहा था। उन्होंने कहा कि जिन सांसदों ने जनता के जनादेश का अपमान किया है, वे किसी भी तरह की दया के पात्र नहीं हैं, क्योंकि वे पंजाब और पंजाबियों के गद्दार हैं। इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान 5 मई को राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री मान  ने 29 अप्रैल को बताया कि उन्हें राष्ट्रपति भवन से मुलाकात का समय मिल चुका है। वे 5 मई को राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।

    Share:

  • आखिरी कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने

    Sat May 2 , 2026
    तिरुवनंतपुरम । मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Chief Minister Pinarayi Vijayan) ने आखिरी कैबिनेट बैठक में (In the last Cabinet Meeting) कई महत्वपूर्ण फैसले लिए (Took several important Decisions) । यह बैठक शनिवार को ऐसे समय में हुई जब केरल के चुनावी नतीजों की घोषणा होने जा रही है। केरल में 9 अप्रैल को चुनाव हुए थे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved