img-fluid

चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, जानिए फिर क्या हुआ? हादसे के दौरान 40 यात्री थे सवार

May 03, 2026

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में नूरपुर क्षेत्र के न्याजपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब चंबा से ऊना जा रही एक प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 40 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह बस चंबा से ऊना की ओर जा रही थी और सुबह करीब 11 बजे नूरपुर पहुंचने के दौरान यह हादसा हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक को चलते समय अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिससे वह नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क पर पलट गई। हालांकि, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने टायर फटने की भी आशंका जताई है, लेकिन प्रशासन ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश चंबा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।


  • सभी घायलों को तुरंत नूरपुर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल 4 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, बस चालक सहित अधिकांश घायलों की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि, कुछ मरीजों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। एक घायल यात्री ने बताया कि बस तेज गति से चल रही थी और अचानक एक तेज आवाज (धमाके) के बाद बस पलट गई, जिससे अंदर अफरा-तफरी मच गई।

    हादसे के बाद बस सड़क पर पलटने से यातायात बाधित हो गया। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को डायवर्ट किया और डिफेंस रोड के जरिए आवागमन सुचारु कराया। घटना की जानकारी मिलते ही सांसद राजीव भारद्वाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का और पूर्व विधायक अजय महाजन अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

    Share:

  • ट्रेन की जोरदार टक्कर के बाद तेंदुए ने तोड़ा दम, रेलवे ट्रैक पर वन्यजीवों की मौत से बढ़ रही चिंता

    Sun May 3 , 2026
    सतना। सतना के तिघरा क्षेत्र के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक तेंदुए की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह इलाका वन क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां अक्सर वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तेंदुआ रेलवे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved