img-fluid

ट्रेन की जोरदार टक्कर के बाद तेंदुए ने तोड़ा दम, रेलवे ट्रैक पर वन्यजीवों की मौत से बढ़ रही चिंता

May 03, 2026

सतना। सतना के तिघरा क्षेत्र के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक तेंदुए की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह इलाका वन क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां अक्सर वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तेंदुआ रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेंदुए ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह एक दुर्घटना प्रतीत हो रही है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही सतना वन परिक्षेत्र की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के इलाके में सर्चिंग अभियान शुरू किया। टीम यह भी जांच कर रही है कि क्या आसपास और भी वन्यजीवों की मौजूदगी है, ताकि भविष्य में किसी अन्य हादसे को रोका जा सके।


  • मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सके। इसके बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के तय प्रोटोकॉल के तहत तेंदुए का अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह प्रक्रिया वन्यजीव संरक्षण के मानकों के अनुरूप की जाती है, जिससे किसी भी तरह की जांच या रिकॉर्ड में पारदर्शिता बनी रहे।

    यह कोई पहली घटना नहीं है जब रेलवे ट्रैक पर किसी वन्यजीव की जान गई हो। वन क्षेत्रों से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक अक्सर जंगली जानवरों के लिए खतरा बन जाते हैं।विशेषज्ञों का मानना है कि रेलवे ट्रैक के किनारे फेंसिंग वन्यजीवों के लिए अंडरपास ओवरपास ट्रेनों की स्पीड कंट्रोल जैसे उपायों से इस तरह की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

    वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी क्षेत्र में वन्यजीव दिखाई दें तो तुरंत सूचना दें। साथ ही रेलवे प्रशासन से भी समन्वय बनाकर संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने की बात कही जा रही है यह घटना एक बार फिर इंसान और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष और सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत को उजागर करती है।

    Share:

  • 'विपक्ष भारतीय लोकतंत्र की बुनियाद पर हमला कर रहा', किरने रिजिजू बोले- जनता देगी करारा जवाब

    Sun May 3 , 2026
    नई दिल्ली। देश की राजनीति में इस समय भारी घमासान मचा हुआ है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी दलों पर बहुत गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विपक्ष देश की अहम संस्थाओं को निशाना बना रहा है और यह सीधे तौर पर भारतीय लोकतंत्र पर हमला है। रिजिजू का यह सख्त बयान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved