img-fluid

अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, दुनिया का पहला ऑप्टोसार सैटेलाइट लॉन्च

May 03, 2026

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने रविवार को दुनिया के पहले ऑप्टोसार सैटेलाइट मिशन दृष्टि के सफल प्रक्षेपण की सराहना की है। बंगलूरू स्थित अंतरिक्ष स्टार्टअप गैलेक्सआई ने इस उपग्रह को बनाया है। गैलेक्सआई के मिशन दृष्टि उपग्रह को रविवार को कैलिफोर्निया से स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजा गया। यह भारत में किसी निजी संस्थान की ओर से बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा उपग्रह है।


  • पीएम मोदी ने इस उपलब्धि को भारत के लिए गौरवशाली बताया है। उन्होंने कहा कि गैलेक्सआई का मिशन दृष्टि हमारी अंतरिक्ष यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है। दुनिया के पहले ऑप्टोसार उपग्रह और भारत में सबसे बड़े निजी तौर पर निर्मित उपग्रह का सफल प्रक्षेपण नवाचार और राष्ट्र-निर्माण के लिए हमारे युवाओं के जुनून का एक प्रमाण है। प्रधानमंत्री ने गैलेक्सआई की पूरी टीम और इसके संस्थापकों को इस बड़ी कामयाबी पर बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

    तकनीकी रूप से यह मिशन बेहद खास है। कंपनी के अनुसार, ‘मिशन दृष्टि’ दुनिया का पहला ऐसा उपग्रह है जिसमें इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल और सिंथेटिक अपर्चर रडार सेंसर एक साथ काम करेंगे। यह आधुनिक तकनीक किसी भी मौसम, बादलों के बीच और रात के अंधेरे में भी धरती की स्पष्ट तस्वीरें लेने में सक्षम है।

    Share:

  • कोलकाता में एक पुलिस स्टेशन को दो दिन में मिला दूसरा थाना प्रभारी, मतगणना से पहले ECI की सख्ती

    Sun May 3 , 2026
    नई दिल्ली। कोलकाता पुलिस ने 3 मई को कालीघाट पुलिस स्टेशन में नए अधिकारी को नियुक्त किया। यह नियुक्ति दो दिनों के भीतर दूसरी बार हुई है। इससे पहले, सोशल मीडिया पोस्ट के कारण एक अधिकारी को निलंबित किया गया था। कोलकाता पुलिस ने भंगार डिवीजन के बलई बाग को कालीघाट पुलिस स्टेशन का नया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved