img-fluid

पश्चिम बंगाल में ‘हिंदुओं ने ममता बनर्जी को सबक सिखाया’ रुझानों में जीत के संकेत मिलते ही टीएमसी पर बरसे शुभेंदु

May 04, 2026

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल (West Bengal)  विधानसभा चुनाव (assembly elections) की मतगणना जारी है. अब जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ रही है बीजेपी (BJP) का आंकड़ा भी उसी तरह आगे बढ़ता जा रहा है. शुरुआती रुझानों में भाजपा और टीएमसी (TMC) के बीच जरूर कांटे की टक्कर चल रही थी लेकिन अब भाजपा बंपर जीत की तरफ दिख रही है. इस बीच भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने तीखा हमला बोला है.

रुझानों में अपनी जीत और टीएमसी की हार का संकेत देखते ही शुभेंदु ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल के सनातनी हिंदुओं ने उन्हें कड़ा सबक सिखाया है. मीडिया से बात करते हुए शुभेंदु अधिकारी काफी आत्मविश्वास में नजर आए. उन्होंने दावा किया कि इस बार ममता बनर्जी के अभेद्य किले ‘भवानीपुर’ में भी सेंध लग चुकी है और मुख्यमंत्री की वहां से हार तय है. शुभेंदु ने कहा, ‘मैं भवानीपुर के हर उस हिंदू सनातनी को धन्यवाद देता हूं जिसने मेरे लिए वोट किया. ये नतीजे हमारी उम्मीद के मुताबिक हैं. हिंदुओं पर किए गए अत्याचारों का बदला जनता ने वोट से लिया है.’

‘100 सीट के नीचे सिमटेगी टीएमसी’
शुभेंदु ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस इस बार 100 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी. उन्होंने मालदा, मुर्शिदाबाद और मोथाबाड़ी जैसी जगहों का जिक्र करते हुए कहा कि एंटी-इंकंबेंसी और हिंदुओं पर हुए कथित अत्याचारों ने ममता बनर्जी की राजनीति को खत्म कर दिया है.

शभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ पहली बार सरकार बनाने जा रही है.

Share:

  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रिजल्ट को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला बयान

    Mon May 4 , 2026
    नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आ रहे हैं। दोपहर तक जो चुनाव परिणाम के रुझान सामने आए हैं उसके मुताबिक, पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस की हालत खराब है। वहीं, अब बंगाल के चुनाव परिणाम पर ममता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved