img-fluid

इंदौर: कई वार्डों में पानी के लिए संघर्ष… रीजनल पार्क में पानी की बर्बादी

May 04, 2026

इंदौर। आज सुबह रीजनल पार्क (Regional Park) के बाहर फुटपाथ (Sidewalk) के समीप लगे विशाल पाइप (Massive pipe) से पानी सड़कों पर बहता रहा और वाल्व (Valve) बंद नहीं किए जाने के कारण यह मामला हुआ। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और कहा कि कई क्षेत्रों में लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं और निगम की लापरवाही से इस प्रकार पानी सड़कों पर व्यर्थ बह रहा है।



  • शहरभर के कई वार्डों में पानी बांटने के लिए नगर निगम 600 के आसपास टैंकर दौड़ा रहा है, जिनमें कई प्राइवेट से लेकर निगम के खुद टैंकर भी शामिल हैं। इसके बावजूद कई क्षेत्रों में टैंकर नहीं पहुंचने की शिकायतें लगातार आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर कई क्षेत्रों में नर्मदा की सप्लाय लाइन नहीं होने के चलते दिक्कतें ज्यादा हो रही हैं। निगम के कंट्रोल रूम और झोनलों पर सर्वाधिक शिकायतें पानी को लेकर ही आ रही हैं। आज सुबह रीजनल पार्क के बाहर फुटपाथ पर लगे एक पाइप से तेजी से बह रहे पानी को लेकर लोगों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। कई लोगों ने इसे निगम की घोर लापरवाही बताया और कहा कि वहां इतना पानी बह रहा है कि थोड़ी ही देर में आसपास के सारे इलाकों में पानी नजर आने लगा। निगम पानी बांटने के लिए टैंकर तो दौड़ा रहा है, लेकिन इस प्रकार की लापरवाही भी भारी पड़ रही है। वीडियो में कहा गया कि वहां पानी भरने के लिए लगाए गए पाइप का वाल्व किसी ने बंद नहीं किया और उसी के कारण सारी स्थिति बनी।

    Share:

  • इंदौर: सिर्फ महू फॉरेस्ट रेंज में ही अब तक 15 मवेशी तेन्दुओं का शिकार बने

    Mon May 4 , 2026
    24 घंटे में मलेंडी और बड़ी जाम के जंगलों में 2 तेन्दुओं ने 2 गाय का शिकार किया इंदौर। 24 घण्टे के अंदर महू फॉरेस्ट रेंज (Mhow Forest Range) के जंगलों (Forest ) में 2 अलग- अलग स्पॉट पर 2 अलग- अलग तेन्दुओं (leopards) ने 2 किसानों (Farmers) की गायों (Cows) का शिकार कर उन्हें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved