img-fluid

इंदौर: सिर्फ महू फॉरेस्ट रेंज में ही अब तक 15 मवेशी तेन्दुओं का शिकार बने

May 04, 2026

24 घंटे में मलेंडी और बड़ी जाम के जंगलों में 2 तेन्दुओं ने 2 गाय का शिकार किया

इंदौर। 24 घण्टे के अंदर महू फॉरेस्ट रेंज (Mhow Forest Range) के जंगलों (Forest ) में 2 अलग- अलग स्पॉट पर 2 अलग- अलग तेन्दुओं (leopards) ने 2 किसानों (Farmers) की गायों (Cows) का शिकार कर उन्हें मार डाला। महू वन विभाग के अनुसार एक तेन्दुए ने एक गाय का शिकार मलेंडी गांव के पास और दूसरे तेन्दुए ने बड़ीजाम के नजदीक जंगलों में गाय का शिकार किया है ।



  • महू एसडीओ वन विभाग कार्यालय के अनुसार मलेंडी गांव के पास जंगल में तेन्दुए का शिकार हुई गाय किसान मनोज पिता सीताराम की थी। इसकी उम्र लगभग 5 वर्षीय बताई जा रही है। इसके अलावा बड़ीजाम के इलाके वाले जंगल में शिकार हुई गाय किसान प्रकाश पिता गोविंद ओसारे की है। इसकी उम्र 6 साल बताई गई है । वन विभाग ने पंचनामा औऱ पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद मुआवजा देने की कार्रवाई शुरू कर दी है। महू फॉरेस्ट रेंज में मई माह की शुरुआत जहां 2 गायों के शिकार से हुई है, वहीं इसके पहले अप्रैल के पिछले महीने में भी तेन्दुए गोशाला की 5 गायों का शिकार कर चुके हैं। फॉरेस्ट रेंज के अधिकारियों के अनुसार इस साल जनवरी 2026 से कल तक 15 मवेशी तेन्दुए का शिकार बन चुके हैं। इन सभी के मालिकों को वन विभाग द्वारा मुआवजा दिया जा रहा है।

    Share:

  • इंदौर: भाजपा में सभी वार्ड अध्यक्ष बदलने की कसरत शुरू

    Mon May 4 , 2026
    विधायक, पार्षद, मंडल अध्यक्ष से मांगे नाम के पैनल इंदौर। भाजपा (BJP) द्वारा संगठन (Organization) में कसावट लाने के लिए अब सभी वार्ड अध्यक्ष (Ward Presidents) बदलने की कसरत शुरू हो गई है। इसके लिए पार्टी संगठन द्वारा सभी विधायक, पार्षद और मंडल अध्यक्ष से वार्ड अध्यक्ष पद के लिए नाम के पैनल मांगे गए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved