img-fluid

रुझानों में DMK के तीसरे नंबर पर जाने के बाद कैमरे पर रोने लगा पार्टी कार्यकर्ता

May 04, 2026

डेस्क। Tamil Nadu Assembly Election 2026 के शुरुआती रुझानों के बीच तमिलनाडु से एक इमोशनल वीडियो सामने आया है। दरअसल, रुझानों में DMK के बुरी तरह पिछड़ने के बाद उसकी पार्टी एक कार्यकर्ता का कैमरे पर फूट-फूटकर रोने लगा। अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, रुझानों में DMK को करारा झटका लगता नजर आ रहा है। आंकड़ों के अनुसार, एक्टर विजय की पार्टी TVK 124 सीटों पर बढ़त पर है। रुझानों में TVK को बहुमत मिल गया है। जबकि दूसरे नंबर पर AIADMK 72 सीटों पर आगे दिख रही है। वहीं, सत्तारूढ़ DMK रुझानों में सिर्फ 38 सीटों पर सिमटती लग रही है, जिससे पार्टी वर्कर्स में मायूसी का माहौल है।


  • इसी बीच, DMK के एक कार्यकर्ता का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह चुनाव के रुझानों को देखकर इमोशनल होता नजर आ रहा है। कैमरे पर अपनी बात कहते हुए उसकी आंखों से आंसू निकलने लगे। इसके बाद उसने अपने पास मौजूद गमछे आंसू पोछे और पार्टी की हार पर निराशा जताई।

    माना जा रहा है कि इस बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टक्कर त्रिकोणीय हो गई, जहां एक्टर विजय की पार्टी TVK ने पहली बार में ही दमदार एंट्री कर सबको हैरान कर दिया। इसके अलावा, AIADMK भी बढ़त हासिल करती दिख रही है।

    वायरल हो रहे DMK के कार्यकर्ता के इस वीडियो पर नेटिजंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग इस वर्कर की भावनाओं के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं, तो कुछ इसको चुनावी उतार-चढ़ाव का पार्ट बता रहे हैं।

    फिलहाल ये महज रुझान हैं और अंतिम नतीजों आने बाकी हैं। लेकिन इतना स्पष्ट हो गया है कि इस बार तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर दिखा है, जिसने वर्कर्स की भावनाओं को भी सभी के सामने ला दिया है।

    Share:

  • इंदौर: कई वार्डों में पानी के लिए संघर्ष... रीजनल पार्क में पानी की बर्बादी

    Mon May 4 , 2026
    इंदौर। आज सुबह रीजनल पार्क (Regional Park) के बाहर फुटपाथ (Sidewalk) के समीप लगे विशाल पाइप (Massive pipe) से पानी सड़कों पर बहता रहा और वाल्व (Valve) बंद नहीं किए जाने के कारण यह मामला हुआ। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और कहा कि कई क्षेत्रों में लोग पानी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved