img-fluid

पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत को ओर बढ़ रही बीजेपी, इस एक एग्जिट पोल ने दिखाए सबसे सटीक नतीजे

May 04, 2026

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में कमल खिलने वाला है. भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को तगड़ा झटका लगने वाला है. बीजेपी खबर लिखने तक 192 सीटों पर आगे चल रही थी. अहम बात यह भी है कि एग्जिट पोल में भी बीजेपी की जीत दिखाई गई थी. इस दौरान एक एग्जिट पोल ऐसा भी था, जो एक दम सही साबित हुआ. प्रजा पोल ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा की प्रचंड जीत को दिखाया था.


  • प्रजा पोल ने बताया कि भाजपा को 178 से 208 सीटें मिल सकती हैं. वहीं तृणमूल कांग्रेस को 85 से 110 सीटें मिल सकती हैं. जबकि 5 सीटें अन्य पार्टियों को मिलने का दावा किया था. अगर चुनाव आयोग के दोपहर 3 बजे तक के रुझान को देखें तो भाजपा 192 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं टीएमसी 96 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं अन्य पार्टियां 5 सीटों पर आगे चल रही है. लिहाजा प्रजा पोल का एग्जिट पोल लगभग सही साबित होता दिख रहा है.

    भवानीपुर में भाजपा ने शुरुआती रुझानों में टीएमसी को कड़ी टक्कर दी थी. इस पर ममता के खिलाफ सुवेंदु अधिकारी खड़े हुए थे, लेकिन वे फिलहाल पिछड़ गए हैं. चुनाव आयोग के डेटा के मुताबिक 12 राउंड की गिनती तक ममता बनर्जी को 44729 वोट मिले, जबकि सुवेंदु को 37545 वोट मिले. वे ममता से 7184 वोटों से पीछे चल रहे हैं.

    Share:

  • उज्जैन में बर्फ की 5 से अधिक फैक्ट्रियाँ.. शुद्धता का पालन नहीं हो रहा बर्फ बनाने में

    Mon May 4 , 2026
    खाद्य विभाग की टीम जाँच नहीं करती-शहर में कई क्विंटल बर्फ प्रतिदिन-बेचा जाता है उज्जैन। शहर में प्रतिदिन 150 क्विंटल से अधिक बर्फ की खपत हो रही है, लेकिन लोग जो बर्फ खा रहे है वह कितना शुद्ध है इसकी जाँच एक बार भी नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि जिला खाद्य एवं औषधीय प्रशासन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved