
जबलपुर। महाकौशल विचार मंच, प्रज्ञा प्रवाह महाकौशल प्रांत द्वारा प्रांत युवा आयाम अभ्यास वर्ग का आयोजन मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में प्रांत के 10 विभागों एवं 17 जिलों जबलपुर, कटनी, रीवा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, शहडोल, सिवनी आदि से कुल 40 कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय युवा आयाम प्रमुख ईशान जोशी ने युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया। वहीं अखिल भारतीय प्रचार आयाम प्रमुख एवं लेखक प्रशांत पोल ने वैचारिक दृष्टि के विस्तार और समाज में सकारात्मक परिवर्तन हेतु युवाओं की भागीदारी को आवश्यक बताया। इस अवसर पर प्रांत संयोजक एड. राकेश सिंह, प्रांत सह–संयोजक डॉ. पुष्पराज बघेल, युवा आयाम प्रमुख डॉ. शुभांशु शर्मा एवं युवा आयाम सह-संयोजक डॉ. आशीष यादव सहित अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अभ्यास वर्ग में विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संगठन विस्तार, विचार प्रसार एवं सामाजिक दायित्वों पर विस्तृत चर्चा की गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved