img-fluid

‘मोदीमय हुआ भारत, बंगाल में उठी भगवा की आंधी’, BJP ने शेयर किया NDA शासित राज्यों का नक्शा

May 04, 2026

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को तगड़ा झटका देते हुए बहुमत के साथ प्रचंड जीत हासिल करती हुई नजर आ रही है. बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलने वाला है, इसे लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से भारत के एक नक्शे की तस्वीर शेयर की है.

भाजपा की तरफ से सोमवार (4 मई, 2026) को शेयर किए गए भारत का यह नक्शा इसलिए बेहद खास नजर आ रहा है, क्योंकि इस पार्टी ने इस नक्शे में भारत के उन सभी राज्यों को भगवा रंग से रंगा दिखाया है, जहां भारतीय जनता पार्टी और BJP के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार मौजूद है.


  • भाजपा ने बंगाल चुनाव के नतीजों के रूझानों पर खुशी जताते हुए लिखा, ‘मोदीमय हुआ भारत, भगवा की आंधी पहुंची बंगाल!’ पार्टी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘पश्चिम बंगाल में कमल का खिलना, यह सिर्फ नक्शे का विस्तार नहीं है, बल्कि एक ऐसे राष्ट्र के विश्वास की कहानी है, जो प्रगति और विकास के लिए पूरी तरह से संकल्पित है. उत्तर से पूर्वोत्तर तक अब रंगों का बदलाव सूक्ष्म नहीं रह गया है. पश्चिम बंगाल इस यात्रा का एक नया अध्याय है, जिसकी शुरुआत पहले ही हो चुकी है.’ पार्टी ने आगे कहा, ‘2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं.’

    Share:

  • धोनी से बड़ा स्टार बन गया विजय! सच हो गई प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी

    Mon May 4 , 2026
    नई दिल्ली: तमिलनाडु की राजनीति में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. करीब 60 साल से राज्य की राजनीति पर राज करने वाली DMK और AIADMK को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा है. ताजा रुझानों के मुताबिक अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कड़गम) सबसे आगे चल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved