img-fluid

बंगाल में सत्ता बदलाव के बाद तेज हुई हलचल, क्या अब सुलझेगा दशकों पुराना तीस्ता जल विवाद?

May 06, 2026

ढाका। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजनीति में आए बड़े बदलाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत पर बांग्लादेश (Bangladesh) की प्रमुख पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने खुलकर खुशी जताई है। इस राजनीतिक घटनाक्रम को दोनों देशों के बीच लंबे समय से अटके मुद्दों, खासकर तीस्ता जल विवाद (Teesta Water Dispute) के समाधान की नई उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है।

बीएनपी के सूचना सचिव अज़ीज़ुल बारी हेलाल ने भाजपा और सुवेंदु अधिकारी को जीत की बधाई देते हुए कहा कि इस बदलाव से पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के बीच संबंध और मजबूत हो सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।

ममता सरकार पर साधा निशाना
बीएनपी ने अपने बयान में ममता बनर्जी और उनकी पार्टी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस पर तीस्ता जल समझौते में बाधा डालने का आरोप लगाया। पार्टी का मानना है कि पिछली राज्य सरकार के रुख के कारण यह समझौता लंबे समय से अटका हुआ था।

बीएनपी नेताओं का कहना है कि अब भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार केंद्र के साथ मिलकर इस समझौते को आगे बढ़ा सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि तीस्ता बैराज परियोजना को अब लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।


  • पुराना है जल बंटवारे का विवाद
    भारत और बांग्लादेश के बीच कुल 54 नदियां साझा हैं, लेकिन अब तक केवल दो प्रमुख समझौते गंगा जल संधि और कुशियारा नदी संधि ही हो पाए हैं। तीस्ता नदी के पानी को लेकर 1983 में एक अंतरिम समझौता हुआ था, जिसमें बांग्लादेश को 36% और भारत को 39% हिस्सेदारी तय की गई थी, लेकिन यह पूरी तरह लागू नहीं हो सका। बाद में 2011 में मनमोहन सिंह की बांग्लादेश यात्रा के दौरान नया प्रस्ताव सामने आया, मगर राज्य सरकार के विरोध के चलते यह भी अधर में रह गया।

    वैचारिक मतभेद के बावजूद सहयोग की उम्मीद
    बीएनपी का कहना है कि भले ही भाजपा और बीएनपी के बीच वैचारिक अंतर हो, लेकिन राष्ट्रीय हित सर्वोपरि हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार, तीस्ता जल समझौता और द्विपक्षीय संबंध ऐसे मुद्दे हैं जिन पर दोनों पक्ष मिलकर काम कर सकते हैं। बीएनपी ने उम्मीद जताई है कि पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद भारत-बांग्लादेश संबंधों में तेजी आएगी और लंबे समय से लंबित मुद्दों के समाधान की दिशा में प्रगति देखने को मिल सकती है।

    Share:

  • USA: ओहियो गवर्नर पद की रेस में विवेक रामास्वामी ने मारी बाजी, जीता नामांकन

    Wed May 6 , 2026
    नई दिल्ली. अमेरिका (USA) में ओहियो के गवर्नर (Ohio Governor) पद के लिए विवेक रामास्वामी (Vivek Ramaswamy) ने मंगलवार को रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) का नॉमिनेशन (Nomination) जीत लिया, जिससे डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के इस पक्के सहयोगी के लिए ‘रस्ट बेल्ट’ राज्य का शासन संभालने का रास्ता खुल गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved