img-fluid

किंग के सेट से लीक हुई वो ‘मिस्ट्री क्लिप’ जिसने बढ़ा दिया सस्पेंस, शाहरुख-दीपिका की केमिस्ट्री देख लोग फिर क्यों करने लगे ‘बेशरम रंग’ की चर्चा?

May 06, 2026

 

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह(Bollywood’s Badshah) शाहरुख खान(Shah Rukh Khan’s) की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’(upcoming film King) को लेकर जबरदस्त बज(Amidst this excitement,) बना हुआ है। इसी बीच फिल्म के सेट से एक रोमांटिक क्लिप वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि इस वायरल वीडियो में शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) बीच(seaside) किनारे रोमांटिक सीन (romantic scene)शूट करते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर लोगों को फिल्म ‘पठान’(Pathaan) का मशहूर गाना ‘बेशरम रंग’(Besharam Rang) याद आ गया है।

यह वायरल क्लिप केप टाउन में चल रही शूटिंग से जुड़ी बताई जा रही है, जहां फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से चल रही है। हालांकि अभी तक इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह पीआर टीम द्वारा जारी किया गया है या किसी ने सेट से लीक किया है।

यह वायरल क्लिप केप टाउन में चल रही शूटिंग से जुड़ी बताई जा रही

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर शेयर हुई इस क्लिप को लेकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह फिल्म को लेकर हाइप बनाने की कोशिश हो सकती है, जबकि कुछ इसे किसी फैन या स्थानीय व्यक्ति द्वारा शूट किया गया वीडियो बता रहे हैं।इसी बीच कुछ यूजर्स ने दीपिका पादुकोण की पर्सनल लाइफ को लेकर भी अनुमान लगाना शुरू कर दिया है, हालांकि इस तरह की चर्चाओं पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं और इसे केवल अफवाह बता रहे हैं।

फिल्म ‘किंग’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट पहले से ही काफी ज्यादा है। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाई थी। फिल्म में सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।


  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में शाहरुख खान का किरदार काफी इंटेंस और ग्रे शेड वाला बताया जा रहा है, जिसमें वह अपनी बेटी के किरदार का मार्गदर्शन करते नजर आ सकते हैं।फिलहाल ‘किंग’ की रिलीज डेट 24 दिसंबर 2026 बताई जा रही है, और फैंस इसके हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं।

    Share:

  • सिनेमा से बढ़कर सम्मान, रितेश देशमुख की फिल्म के लिए कलाकारों ने त्यागी कमाई, इतिहास को दी प्राथमिकता

    Wed May 6 , 2026
    नई दिल्ली।मराठी सिनेमा (Marathi Cinema) में इन दिनों एक ऐसी फिल्म (Film) चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसने अपने विषय और प्रस्तुति के साथ-साथ कलाकारों के समर्पण के कारण भी खास पहचान बनाई है। रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) द्वारा निर्देशित और अभिनीत ‘राजा शिवाजी’ दर्शकों के बीच लगातार सराहना बटोर रही है। यह फिल्म […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved