
डेस्क: जहां इस साल के बचे हुए वक्त में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. वहीं दूसरी ओर ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का तूफानी खेल शुरू हो गया है. मार्वल्स की इस मच अवेटेड फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाना शुरू कर दिया है. और दर्शकों के बीच इसका क्रेज सातवें आसमान पर पहुंच गया है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ ने भारत में रिलीज से काफी पहले ही एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कमाई शुरू कर दी है.
फाइनली सैकनिल्क की रिपोर्ट भी सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग के जरिए 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके साथ ही पीवीआर, आइनॉक्स और सिनेपोलिस जैसे बड़े मल्टीप्लेक्स चेन पर 1 लाख टिकट बिक चुके हैं. वहीं, बुकमीशो (BookMyShow) पर भी शुरुआती 24 घंटों के अंदर एक लाख से ज्यादा टिकट बिकने का रिकॉर्ड बन गया है. जो फिल्म की जबरदस्त पॉपुलैरिटी को साफ दिखाता है.
रॉबर्ट डाउनी जूनियर की मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में ‘डॉक्टर डूम’ के तौर पर वापसी हुई है. जिसके चलते भी लोगों में भारी क्रेज देखा जा रहा है. इसके अलावा मार्वल की पिछली फिल्मों को मिले शानदार रिस्पॉन्स ने भी इस फिल्म की हाइप को और ज्यादा बढ़ा दिया है. फिल्म के मेकर्स ने तय समय से काफी पहले ही एडवांस बुकिंग खिड़की खोल दी थी. जिसका फायदा इसे बॉक्स ऑफिस पर साफ तौर पर मिल रहा है.
फिल्म की टिकटों की कीमतें भी इस समय काफी चर्चा में बनी हुई हैं. कुछ सिनेमाघरों में पहले दिन के प्रीमियम शोज के टिकटों की कीमत काफी ज्यादा रखी गई है. इसके बावजूद फैन्स इसे खरीदने से पीछे नहीं हट रहे हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जैसे-जैसे रिलीज की तारीख नजदीक आएगी, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की यह रफ्तार और ज्यादा तेज होगी.
‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ ने भारत में जिस तरह से तूफानी शुरुआत की है, उसने बॉलीवुड और साउथ की बड़ी फिल्मों के लिए टेंशन पैदा कर दी है. फिल्म ने रिलीज से काफी पहले ही एडवांस बुकिंग में 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है. ‘एवेंजर्स’ जैसी हॉलीवुड फ्रेंचाइजी को भारत में बहुत बड़े लेवल पर स्क्रीन मिलती हैं. जब ऐसी फिल्मों की एडवांस बुकिंग इस रफ्तार से होती है, तो मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन थिएटर्स इस फिल्म को ज्यादा शोज देने लगते हैं. ऐसे में भारतीय फिल्मों को स्क्रीन मिलने में दिक्कत आती है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved