img-fluid

मिशन दृष्टि सैटेलाइट लॉन्च की मुरीद हुई दुनिया, PM मोदी के पोस्ट पर एलन मस्क का जवाब

May 06, 2026

डेस्क। भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। बंगलूरू स्थित स्पेस स्टार्टअप GalaxEye के मिशन दृष्टि सैटेलाइट के सफल प्रक्षेपण पर एलन मस्क ने कंपनी को बधाई दी है। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई हो लिखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस पोस्ट का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने मिशन दृष्टि की सफलता को भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया था।


  • प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था कि मिशन दृष्टि भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक बड़ा मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि दुनिया के पहले OptoSAR सैटेलाइट और भारत के सबसे बड़े निजी तौर पर निर्मित उपग्रह का सफल प्रक्षेपण देश के युवाओं की नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    मोदी ने लिखा कि गैलेक्सीआई का मिशन दृष्टि हमारी अंतरिक्ष यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है। दुनिया के पहले ऑप्टोस्टार सैटेलाइट और भारत में निजी क्षेत्र द्वारा बनाए गए सबसे बड़े उपग्रह का सफल लॉन्च युवाओं के नवाचार और राष्ट्र निर्माण के जुनून का प्रमाण है।

    मिशन दृष्टि सैटेलाइट को रविवार को स्पेसएक्स के Falcon 9 रॉकेट के जरिए कैलिफोर्निया से लॉन्च किया गया। इस लॉन्च को भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

    Share:

  • इंदौर: दर्दनाक हादसे में एक युवती की मौत और एक घायल

    Wed May 6 , 2026
    इंदौर। इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में देपालपुर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने स्कूटी सवार दो युवतियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का सीसीटीवी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved