img-fluid

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी

May 06, 2026

इंदौर। इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां 25 लाख रुपये की यूएसडीटी ट्रांजेक्शन के बहाने फरियादी से ठगी कर ली गई। इस मामले में पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, वहीं पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।


  • दरअसल यह पूरा मामला राऊ थाना क्षेत्र का है। जहां फरियादी किस्मत कौशल ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी मुलाकात शुभम चौहान नाम के व्यक्ति से हुई थी, जिसने 25 लाख रुपये की यूएसडीटी के बदले नगद राशि देने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि तय योजना के अनुसार शुभम चौहान अपने साथी हनी शर्मा के साथ राऊ क्षेत्र में पहुंचा, जहां मुलाकात के दौरान किस्मत कौशल से 25 लाख रुपये की यूएसडीटी ट्रांसफर करवा ली गई, लेकिन इसके बदले में उसे कोई भी रकम नहीं दी गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।

    वही इस घटना के बाद पीड़ित ने राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में इस ट्रांजेक्शन के लिंक एरोड्रम थाना क्षेत्र और सलमान लाला गिरोह से जुड़े होने की आशंका भी जताई जा रही है, फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

    Share:

  • चंद घंटों में थाना छोटी ग्वालटोली पुलिस की बड़ी सफलता - अपहरण प्रकरण का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Wed May 6 , 2026
    इंदौर। इंदौर पुलिस द्वारा त्वरित, सतर्क एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में हुए एक व्यक्ति के अपहरण प्रकरण का मात्र कुछ घंटों में सफलतापूर्वक खुलासा किया गया। पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन भी जप्त किया है। उक्त कार्यवाही पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved