img-fluid

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी टीएंडटी की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने

May 07, 2026


पोर्ट ऑफ स्पेन । टीएंडटी की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर (T&T Prime Minister Kamla Prasad Bisesar) ने पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए (On BJP’s historic victory in West Bengal Elections) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी (Congratulated Prime Minister Narendra Modi) ।

  • त्रिनिदाद और टोबैगो (टीएंडटी) की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने बुधवार (लोकल टाइम) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य की सरकार, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को पश्चिम बंगाल में मिली शानदार और ऐतिहासिक चुनावी जीत पर दिल से बधाई देती है।” उन्होंने कहा, “यह बड़ी कामयाबी भारत के लोकतांत्रिक संस्थानों की मजबूती को दिखाती है और एक अहम राजनीतिक मील का पत्थर है, क्योंकि यह पहली बार है जब भाजपा ने भारत के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्यों में से एक (जहां 100 मिलियन से ज्यादा लोग रहते हैं) पश्चिम बंगाल के चुनाव में जीत हासिल की है।” उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे बड़े लोकतंत्र के तौर पर गर्व से खड़ा है।

    त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत आज दुनिया की सबसे बड़े लोकतंत्र के तौर पर गर्व से खड़ा है, और प्रधानमंत्री मोदी की शांत, अनुशासित और मजबूत नेतृत्व ने बड़े वैश्विक बदलाव और मौके के इस दौर में भी भारतीय लोगों का भरोसा बनाए रखा है।” कमला प्रसाद ने कहा कि त्रिनिदाद और टोबैगो की सरकार इस हफ्ते भारत के विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर के ऑफिशियल दौरे का इंतजार कर रही है, क्योंकि दोनों देश अपनी पुरानी साझेदारी को और मजबूत कर रहे हैं, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, लोगों के बीच मजबूत सबंधों और तरक्की, विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए एक जैसी प्रतिबद्धता पर आधारित है।”

    विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने टीएंडटी के प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा, “आपके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर का धन्यवाद। जल्द ही त्रिनिदाद और टोबैगो आने और भारत-त्रिनिदाद और टोबैगो के संबंध को और मजबूत करने के लिए आपके और आपकी टीम के साथ काम करने का इंतजार रहेगा।”

    Share:

  • एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर आंधी-तूफान में फंसा, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    Thu May 7 , 2026
    मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Deputy Chief Minister Eknath Shinde) का हेलीकॉप्टर (Helicopter) कल्याण के पास आंधी-तूफान में फंस गया। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित रूप से वापस मुंबई के जुहू एयरपोर्ट पर लैंड कराया। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। घटना गुरुवार के दिन दोपहर के समय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved