img-fluid

इंदौर: पूर्व विधायक अश्विन जोशी का निधन

May 08, 2026

इंदौर। शहर (Indore) के लोकप्रिय कांग्रेस नेता (Popular Congress Leader) और पूर्व विधायक (Former MLA) अश्विन जोशी (Ashwin Joshi) का आज सुबह 66 वर्ष की उम्र में हृदयाघात से निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन्होंने अंतिम सांसें लीं।

इंदौर में क्षेत्र क्रमांक 3 से तीन बार विधायक रहे अश्विन जोशी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें शैल्बी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उनका हार्ट रिकवरी नहीं कर पाया।


  • 3 बार विधायक रहे जोशी के निधन पर समर्थकों में शोक
    अश्विनी जोशी ने इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-3 से तीन बार विधायक रहे हैं। वे पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता महेश जोशी के भतीजे थे। जोशी परिवार का इंदौर की राजनीति में दशकों से बड़ा प्रभाव रहा है। अपने कार्यकाल के दौरान वे अपनी बेबाक कार्यशैली और जनता के बीच सक्रियता के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से उनके समर्थकों और स्नेहीजनों में शोक की लहर फैल गई।

    पारिवार से मिली जानकारी के अनुसार अश्विन जोशी को सुबह 8 बजे हार्टअटैक आया था। परिजन तत्काल शैल्बी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉ अजय पारीख की टीम ने जोशी को बचाने की काफ़ी कोशिश की, लेकिन जोशी का हार्ट रिकवरी नहीं कर पाया और उनका निधन हो गया।

    बेटा विदेश में उसके आने पर अंतिम संस्कार होगा
    बताया जा रहा है कि अश्विन जोशी का बेटा इस समय विदेश में है। उसके इंदौर आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। अश्विन जोशी की उम्र 66 साल है।

    पार्षद गोलीकांड में 18 साल बाद बरी हुए थे
    पूर्व विधायक जोशी पर पार्षद मुन्ना अंसारी पर गोली चलाने के आरोप में मुकदमा चला था। वे हाल ही में वर्ष 2024 में 18 साल बाद कोर्ट से बरी हुए थे। पुलिस साबित नहीं कर पाई कि उन्होंने गोली चलाई थी। उनके पास से हथियार भी जब्त नहीं हुआ था।

    पानी वाले बाबा के नाम से थे मशहूर
    पूर्व विधायक अश्विन जोशी ने गर्मी के दिनों में अपने क्षेत्र में स्वयं के खर्च पर पानी के टैंकर चलाए थे और पूरे मौसम में लोगों की पानी की जरूरतों को पूरा किया था। इसके चलते वे पानी वाले बाबा के नाम से मशहूर हो गए थे।

    Share:

  • बंगाल में बीजेपी विधायक दल की बैठक आज, मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बढ़ी हलचल

    Fri May 8 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। राज्य में नई सरकार (New Govt) के गठन को लेकर चर्चाओं के बीच आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल की अहम बैठक होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में मुख्यमंत्री पद को लेकर भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved