img-fluid

इंदौर-भोपाल एक्सप्रेस से टकराई नीलगाय… शिप्रा समेत कई ट्रेनें हुईं लेट

May 08, 2026

इंदौर। इंदौर (Indore) से भोपाल (Bhopal) जा रही इंदौर-भोपाल एक्सप्रेस (Indore-Bhopal Express) से कल रात देवास के पास एक नीलगाय (Nilgai) टकराने की घटना सामने आई है। इसके कारण इंजन का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते दूसरे लोको इंजन से ट्रेन को भोपाल भेजा गया। इस घटना के कारण शिप्रा एक्सप्रेस सहित कुछ अन्य ट्रेनें भी लेट हुई।


  • प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 19303 इंदौर-भोपाल एक्सप्रेस ब्लॉक होम सिग्नल के पास पर नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इंजन के पाइप में तकनीकी खराबी आ गई और ट्रेन को बीच रास्ते रोकना पड़ा। घटना के चलते रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही। इसका असर शिप्रा एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों पर भी पड़ा, जो करीब एक से डेढ़ घंटे की देरी से चलीं। ट्रेनों के लंबे समय तक खड़े रहने से यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रेलवे से शिकायत करते हुए ट्रेनों की स्थिति और रवाना होने के समय की जानकारी मांगी। यात्रियों की शिकायतों पर भोपाल डीआरएम ने मामले को रतलाम मंडल को टैग करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद रतलाम डीआरएम की ओर से बताया गया कि ट्रेन सीआरओ यानी कैटल रन ओवर का शिकार हुई थी। रेलवे की तकनीकी भाषा में इसका मतलब ट्रेन का किसी पशु या वन्यजीव से टकराना होता है। इस मामले में नीलगाय से टक्कर के कारण इंजन में खराबी आ गई थी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक बाद में दूसरा लोको इंजन जोड़कर ट्रेन को रवाना किया गया। हालांकि इस दौरान पूरे सेक्शन पर ट्रेनों की गति प्रभावित रही और कई ट्रेनों का संचालन देरी से हुआ। रेलवे ने असुविधा के लिए खेद जताया है।

    Share:

  • इंदौर के उमरिया खुर्द गांव में क्रिसेंट वाटर पार्क के पास कुएं में गिरकर लकवे से पीड़ित तेंदुआ भोपाल वन विहार को रवाना

    Fri May 8 , 2026
    कुएं में गिरकर लकवे से पीड़ित तेंदुआ 116 दिनों बाद सुबह भोपाल वन विहार को रवाना इन्दौर। इस साल 11 जनवरी को इंदौर (Indore) के उमरियाखुर्द ( Umariya Khurd) गांव में क्रिसेंट वाटर पार्क (Crescent Water Park) के पास कुएं में गिरे जिस तेंदुए (leopard) का रेस्क्यू कर रालामण्डल में पिंजरे में रखा था, 116 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved