img-fluid

महाराणा प्रताप की जयंती पर दो दिन का अवकाश घोषित करेंगे: अखिलेश यादव

May 09, 2026

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार (9 मई) को समाजवादी पार्टी कार्यालय में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई. इस दौरान पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि महाराणा प्रताप की जयंती पर दो दिन का अवकाश घोषित किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने बीजेपी को दरारवादी करार दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग दरारवादी हैं, आपस में झगड़ा करवाने वाले लोग हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास कोई काम नहीं है, ये लोग बस नकारात्मकता फैलाते हैं और एक-दूसरे के बीच लड़ाई लगवाते हैं.

सपा प्रमुख ने कहा कि हमको मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया का मुकाबला करना होगा. जिन्हें लोकतंत्र और संविधान को बचाना है, उन्हें इससे लड़ना होगा. उन्होंने कहा कि पूरे इंग्लैंड ने कल बैलट से वोट डाला है, क्या हम आगे हैं इंग्लैंड से?. उन्होंने कहा कि चुनाव बैलट पेपर से हो यह समाजवादी पार्टी की पुरानी मांग है. उन्होंने कहा कि हम EVM से भी इनको हराएंगे और जीतने के बाद EVM हटाएंगे.


  • अखिलेश ने कहा कि बीजेपी के पास कोई काम नहीं है. बीजेपी दरारवादी है और इसमें झगड़ा लगाने वाले लोग हैं. उन्होंने कहा कि कल एक विकसित देश में बैलेट से वोट डाले गए. बैलेट से वोट पड़े, ये मांग हमारी रहेगी. उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में हम सामने वाली पार्टी को EVM से हराकर EVM हटाएंगे.

    वहीं NCRB के आंकड़ों पर अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के जो आंकड़े हैं NCRB के वो सरकार के ही हैं. उन्होंने कहा कि महिलाएं और बेटियां प्रदेश में असुरक्षित हैं, उनमें डर का माहौल है. उन्होंने कहा कि जो ज़ीरो टॉलरेंस की बात करते हैं उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर ज़ीरो कर दिया.

    इसके साथ ही सपा प्रमुख ने कहा कि आने वाले समय में जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार होगी, तो महाराणा प्रताप की जयंती पर दो दिन का अवकाश घोषित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि गोमती रिवर फ्रंट पार्टी पर महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा लगाएगी, जिसमें चेतक भी होगा, सोने का भाला भी होगा. उन्होंने कहा कि हम संविधान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे.

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई. इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के नेता उनसे मिलने पहुंचे. महाराणा प्रताप की जयंती के बहाने अखिलेश क्षत्रिय वोट बैंक को साधने की कवायद में जुटे हैं. उन्होंने कार्यक्रम के लिए क्षत्रिय समाज के 500 लोग पार्टी मुख्यालय लखनऊ पर बुलाए हैं. सभी जिलों से नेता-कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे हैं.

    Share:

  • टीम इंडिया के 2 स्टार खिलाड़ियों को मिला NADA का नोटिस, जानिए पूरा मामला

    Sat May 9 , 2026
    डेस्क। भारतीय क्रिकेट में उस समय हलचल मच गई जब युवा स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और महिला टीम की विस्फोटक ओपनर शैफाली वर्मा को नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी यानी NADA की ओर से नोटिस जारी किए जाने की खबर सामने आई। दोनों खिलाड़ियों पर पिछले साल तय डोप टेस्ट के दौरान उपलब्ध नहीं रहने का आरोप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved