img-fluid

अखिलेश यादव ने कांग्रेस से सीट बंटवारे के लिए चार नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

November 22, 2026

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सोमवार से सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू होगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव के नेतृत्व में चार सदस्यों की एक कमेटी गठित की है। इस कमेटी में रामगोपाल यादव, सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय और सांसद इकरा हसन चौधरी शामिल हैं।


  • अब सपा के ये चारों नेता कांग्रेस और सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बातचीत करेंगे। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के मुताबिक, 23-24 नवंबर को दोनों (सपा और कांग्रेस) पार्टियों का प्रतिनिधिमंडल बैठक करेगा। उन्होंने कहा कि एक-एक सीट पर तार्किक चर्चा होगी और चर्चा होने के बाद हम एक सौहार्दपूर्ण और सम्मानजनक समझौता करेंगे और उत्तर प्रदेश की जनता को इस तानाशाह सरकार से दोनों मिलकर, पूरा INDIA गठबंधन मिलकर मुक्ति दिलाएगा।

    उधर सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि सीटों का बंटवारा जीतने की संभावना के आधार पर होगा। अखिलेश यादव ने साफ किया है कि सीटों के बंटवारे का आधार जीत की संभावना होगी और जहां जो दल या प्रत्याशी मजबूत होगा। उसे वहीं से मैदान में उतारा जाएगा। समाजवादी पार्टी इस बार जिताऊ प्रत्याशी तय करने के लिए डेटा विश्लेषकों की मदद भी ले रही है।

    समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने आगामी प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर कहा, “मैं परसों इस बात का खुलासा करूंगा। हमारे अध्यक्ष ने कहा है और हम भी दोहरा रहे हैं कि सवाल सीट का नहीं बल्कि जीत का है। विचार ये किया जा रहा है कि कौन-कौन सी सीटें हम मिलकर जीत सकते हैं।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved