img-fluid

लॉरेंस गैंग द्वारा कारोबारी को धमकी देने के मामले मे पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

May 09, 2026

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा कारोबारी को धमकी देने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन उर्फ वेद प्रकाश शर्मा निवासी उज्जैन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बिल्डर विवेक दम्मानी को धमकी देने वाले मामले में सहआरोपी राजपाल चंद्रावत की मदद करना स्वीकार किया है।


  • क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपी सचिन हाल ही में गैंग से जुड़ा था और उसने अवैध लाभ कमाने की मंशा से कारोबारी विवेक दम्मानी की जानकारी आरोपी राजपाल को उपलब्ध कराई थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों द्वारा दम्मानी के घर के बाहर फायरिंग की तैयारी की जा रही थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पूर्व में राजपाल चंद्रावत निवासी नागदा और सोनू उर्फ रितेश खंगार उर्फ सोलंकी निवासी इंदौर को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस को सचिन की जानकारी आरोपी सोनू की निशानदेही पर मिली, जिसके बाद साइबर तकनीक और मुखबिर सूचना के आधार पर उसे ट्रेस कर पकड़ा गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अधिकारियों का कहना है कि जांच में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। इंदौर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से लेते हुए एसआईटी टीम बनाई गई है जो लगातार कार्रवाई कर रही है।

    Share:

  • बंगाल का CM बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान, शपथ लेते ही सबसे पहले किया ये काम

    Sat May 9 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव के बाद बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यह शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को रवींद्र जयंती के दिन हुआ। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved