img-fluid

पहली फिल्म पर उड़ा था मजाक, आज बने तमिलनाडु के जननायक, जानिए विजय की संघर्ष से सत्ता तक की कहानी

May 10, 2026

नई दिल्ली। फिल्मों (Film) में आम लोगों के हक के लिए लड़ने वाले सुपरस्टार विजय थलापति (Vijay Thalapathy) अब असल जिंदगी में तमिलनाडु (Tamil Nadu) की राजनीति के सबसे बड़े चेहरे बन चुके हैं। अभिनेता (Actor) से नेता बने विजय आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। लेकिन यह सफर इतना आसान नहीं था। एक समय ऐसा भी था जब उनकी पहली फिल्म फ्लॉप हुई और उनके लुक का मजाक उड़ाया गया। अब वही विजय तमिलनाडु के नए ‘थलापति’ बन गए हैं।

फिल्मी परिवार से मिला अभिनय का संस्कार
22 जून 1974 को जन्मे विजय का असली नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर तमिल फिल्मों के निर्देशक रहे हैं, जबकि मां शोभा चंद्रशेखर प्लेबैक सिंगर हैं। घर का माहौल पूरी तरह फिल्मी था, जिसका असर विजय पर भी पड़ा। विजय सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि गायिकी में भी रुचि रखते हैं और कई फिल्मों में गाने भी गा चुके हैं।

बाल कलाकार से शुरू हुआ सफर
विजय ने बहुत छोटी उम्र में ही फिल्मों में कदम रख दिया था। उन्होंने 1984 में फिल्म ‘वेट्री’ से बतौर बाल कलाकार शुरुआत की। इसके बाद वे कई फिल्मों में नजर आए। खास बात यह रही कि शुरुआती फिल्मों का निर्देशन उनके पिता ने ही किया था। धीरे-धीरे विजय ने अभिनय की बारीकियां सीखीं और तमिल सिनेमा में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी।


  • पहली फिल्म फ्लॉप, लुक को लेकर उड़ाया गया मजाक
    सिर्फ 18 साल की उम्र में विजय ने हीरो के तौर पर फिल्म ‘नालया थीरपू’ से डेब्यू किया। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही और उन्हें उनके लुक्स को लेकर काफी आलोचना झेलनी पड़ी। इसके बाद उनके पिता ने अभिनेता विजयकांत के साथ फिल्म ‘सेंथूरपांडी’ बनाई। यह फिल्म हिट रही और यहीं से विजय का करियर पटरी पर आ गया।

    लगातार हिट फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार
    विजय ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं। ‘थेरी’, ‘बीस्ट’, ‘शाहजहां’, ‘मिन्सरा कन्ना’ और ‘लियो’ जैसी फिल्मों ने उन्हें तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में शामिल कर दिया। साल 2023 में रिलीज हुई ‘लियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े। विजय आज दक्षिण भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में गिने जाते हैं और एक फिल्म के लिए करीब 250 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं।

    विजय से कैसे बने ‘थलापति’?
    साउथ इंडस्ट्री में बड़े सितारों को खास उपनाम दिए जाते हैं। विजय को भी उनके फैंस ने ‘थलापति’ नाम दिया। शुरुआत में उन्हें ‘इलाया थलापति’ यानी छोटा कमांडर कहा जाता था। फिल्म ‘रसिगन’ और बाद में ‘मार्सल’ की जबरदस्त सफलता के बाद उनका यह नाम इतना लोकप्रिय हुआ कि वे सिर्फ ‘थलापति विजय’ के नाम से पहचाने जाने लगे।

    फिल्मों से राजनीति तक का सफर
    फिल्मों में सामाजिक मुद्दों को उठाने वाले विजय ने फरवरी 2024 में राजनीति में एंट्री की और अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) बनाई। लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के ऐलान के बाद विजय ने राज्यभर में तेजी से जनसंपर्क अभियान शुरू किया। उनकी लोकप्रियता का असर विधानसभा चुनावों में भी दिखाई दिया और TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

    राजनीतिक सफर में विवाद भी जुड़े
    राजनीतिक यात्रा के दौरान विजय विवादों में भी घिरे। 2025 में करूर में आयोजित एक रैली में भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद विजय और पार्टी आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। बाद में इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी और विजय से भी पूछताछ हुई थी।

    निजी जिंदगी भी रही चर्चा में
    विजय ने 1999 में यूके में रहने वाली अपनी फैन से शादी की थी। हालांकि हाल के समय में दोनों के रिश्तों में तनाव और तलाक की खबरें सुर्खियों में रहीं। साथ ही अभिनेत्री तृषा कृष्णनन के साथ उनके रिश्तों को लेकर भी लंबे समय से चर्चाएं होती रही हैं। दोनों कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।

    अब राजनीति के नए ‘थलापति’
    तमिल सिनेमा से निकलकर राजनीति की सबसे बड़ी कुर्सी तक पहुंचने वाले विजय अब तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। फिल्मों में निभाया गया उनका जननायक का किरदार अब असल जिंदगी में नई जिम्मेदारी के साथ सामने होगा। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या विजय अपनी लोकप्रियता को सफल शासन में बदल पाते हैं या नहीं।

    Share:

  • पंजाब : मंत्री संजीव अरोड़ा की गुरुग्राम कोर्ट में पेशी: ईडी को मिली सात दिन की रिमांड

    Sun May 10 , 2026
    चंडीगढ़. गुरुग्राम सत्र न्यायालय (Gurugram Court) ने पंजाब (Punjab) के मंत्री संजीव अरोड़ा ( Sanjeev Arora) को 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। कल देर रात ईडी (ED) ने उन्हें अदालत में पेश करते हुए 10 दिन की रिमांड मांगी थी। अरोड़ा को शनिवार सुबह मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत चल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved