img-fluid

कुशीनगर एक्सप्रेस में बुजुर्ग महिला से मारपीट, दांत टूटे, TTE पर हुई कार्रवाई, रेलवे ने जारी की चार्जशीट

May 10, 2026

भोपाल । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में एक बुजुर्ग महिला (Elderly woman) के साथ रेल सफर (Train Journey) के दौरान हुई बर्बरता के मामले में रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया है. कुशीनगर एक्सप्रेस में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के चेहरे पर घूंसा मारकर उनके दांत तोड़ने वाले आरोपी टीटीई नईम खान के खिलाफ उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने चार्जशीट दाखिल कर दी है.

यह घटना 6 मई की है, जब भोपाल की पूर्वी रेलवे कॉलोनी की रहने वाली सुशीला देवी नर्मदापुरम से भोपाल आने के लिए कुशीनगर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22538) पकड़ने पहुंची थीं. ट्रेन छूटने वाली थी, जिसे देखते हुए बुजुर्ग महिला आनन-फानन में सामने आए एसी (AC) कोच में चढ़ गईं.

टीटीई का हिंसक व्यवहार
महिला का एसी कोच में चढ़ना ड्यूटी पर तैनात टीटीई नईम खान को इतना नागवार गुजरा कि उसने मानवता की सारी हदें पार कर दीं. बहस के दौरान टीटीई ने बुजुर्ग महिला के चेहरे पर जोरदार घूंसा जड़ दिया, जिससे उनके दांत टूट गए और वे लहूलुहान हो गईं.


  • कानूनी और विभागीय कार्रवाई
    बुजुर्ग महिला ने रानी कमलापति स्टेशन (RKMP) उतरकर जीआरपी (GRP) थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जीआरपी ने टीटीई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की.

    रेलवे का एक्शन
    मीडिया में इस खबर को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद झांसी मंडल (DRM) और नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने मामले का संज्ञान लिया. रेलवे ने इसे ‘घोर कदाचार’ मानते हुए संबंधित टीटीई के खिलाफ विभागीय जांच बिठा दी है और अब उसके खिलाफ चार्जशीट जारी कर दी गई है.

    रेलवे प्रशासन का पक्ष
    रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के साथ इस तरह का व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है.

    Share:

  • यूक्रेन की लड़ाई अब अंत की ओर, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विक्ट्री डे पर दे दिए बड़े संकेत

    Sun May 10 , 2026
    नई दिल्ली. रूस (Russia) ने 9 मई को मॉस्को (Moscow) के रेड स्क्वॉयर (Red Square) पर विक्रटी डे (Victory Day) मनाया. नाजी जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत और दूसरे विश्व युद्ध में मारे गए लोगों की याद में इस आयोजन से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन की लड़ाई में तीन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved