
चेन्नई. विजय थलापति (Vijay Thalapathy) अब तमिलनाडु (Tamil Nadu) के नए मुख्यमंत्री (New Chief Minister) कहलाएंगे। आज उनका शपथ ग्रहण समारोह था। इस मौके पर उनका पूरा परिवार इस समारोह में पहुंचा। साथ ही साउथ की पाॅपुलर एक्ट्रेस तृषा कृष्णनन (Trisha Krishnan) को भी शपथ ग्रहण समारोह में देखा गया है।
विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भावुक दिखीं तृषा
तृषा कृष्णनन और विजय थलापति करीबी दोस्त हैं। काफी फिल्में साथ कर चुके हैं। ऐसे में उनका विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना लाजमी था। इस मौके पर उनकी आंखों में नमी दिखीं। साथ ही चेहरे पर विजय के मुख्यमंत्री बनने की खुशी भी साफ झलक रही थी। यह शपथ ग्रहरण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हो रहा है।
सादगी भरे अंदाज में समारोह में शामिल हुईं तृषा
तृषा कृष्णनन सी ग्रीन कलर की साड़ी पहनकर विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं। बालों में उनके गजरा लगा था। हल्का मेकअप तृषा ने किया हुआ था। पारंपरिक परिधान में वह काफी जंच रही थीं।
विजय के पिता समारोह में भावुक दिखे
विजय का पूरा परिवार शपथ ग्रहण समारोह में नजर आया। इसे मौके पर उनके पिता और मां काफी भावुक दिखे। साथ ही टीवीके पार्टी के सदस्य भी रोते हुए नजर आए। अपने नेता को मुख्यमंत्री बनते हुए देखकर वे लोग भी इमोशनल हो गए।
तृषा और विजय थलापति के बीच करीबी रिश्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय थलापति और तृषा कृष्णनन काफी करीबी हैं। दोनों के रिलेशनशिप में होने की अटकलें भी सुनने को मिलती हैं। इन बातों पर कभी दोनों ने सफाई नहीं दी है। लेकिन अक्सर कई जगहों पर साथ नजर आते हैं। विजय की बात करें तो उनका पत्नी से तलाक भी होने वाला है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved