img-fluid

हिमंता ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, 12 मई को लेंगे CM पद की शपथ

May 10, 2026

गुवाहाटी: असम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद सरकार गठन की तैयारियां तेज कर दी हैं. रविवार (10 मई) को हुई NDA विधायक दल की बैठक में हिमंत बिस्वा सरमा को सर्वसम्मति से NDA विधायक दल का नेता चुन लिया गया. इसके साथ ही उनके लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है.

गुवाहाटी में आयोजित बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने औपचारिक रूप से सरमा के नाम की घोषणा की. बैठक में नव-निर्वाचित विधायकों के साथ NDA सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद रहे. 12 मई को सुबह 11 बजे हिमंत बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. पीएम मोदी समेत NDA के तमाम दिग्गज नेता शपथ समारोह में शामिल होंगे.

बीजेपी ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पर्यवेक्षक बनाया था. इसके लिए असम बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें औपचारिक रूप से नेता का चुनाव किया गया. सरमा ने 6 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. फिलहाल वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

जेपी नड्डा ने बताया कि गठबंधन के सहयोगी दलों- असम गण परिषद (अगप) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने भी सरमा के नाम का समर्थन किया, जिससे वह सर्वसम्मति से NDA विधायक दल के नेता चुन लिए गए. सरमा और NDA के अन्य नेता रविवार को बाद में लोक भवन में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात की और सरकार गठन का दावा पेश किया.


  • हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की कि 12 मई को NDA मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. शपथ ग्रहण समारोह गुवाहाटी के खानापड़ा प्लेग्राउंड में होगा. सरमा ने कहा, ’12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में NDA मंत्रिपरिषद शपथ लेगी. मैं असम की जनता से अपील करता हूं कि वे आगे भी हमें अपना आशीर्वाद देते रहें. हमारा लक्ष्य असम को देश के सबसे विकसित राज्यों में शामिल करना है’.

    हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि नई सरकार अगले पांच वर्षों में विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी. उन्होंने कहा कि जनता ने NDA पर भरोसा जताया है और सरकार उस भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेगी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और समर्थन से ही NDA को लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का अवसर मिला है. उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का आशीर्वाद दिया है. असम की जनता ने NDA पर विश्वास जताया है और हम अगले पांच वर्षों में राज्य के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे’.

    असम विधानसभा चुनाव में BJP के नेतृत्व वाले NDA ने जोरदार प्रदर्शन किया. गठबंधन ने कुल 102 सीटों पर जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया. वहीं विपक्षी दलों को 75 सीटों से संतोष करना पड़ा. BJP ने 82 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगी दल असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BOPF) ने 10-10 सीटों पर जीत दर्ज की. इस तरह NDA ने राज्य में मजबूत स्थिति कायम रखते हुए लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की है.

    Share:

  • फारस की खाड़ी में फिर हमला, कतर के पास ब्रिटेन के जहाज में लगी आग

    Sun May 10 , 2026
    कतर: फारस की खाड़ी में जहाजों पर हमलों का खतरा लगातार बढ़ रहा है. रविवार को कतर के तट के पास एक मालवाहक जहाज पर हमला हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई. ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी UKMTO ने इस घटना की जानकारी दी है. एजेंसी के मुताबिक, जहाज को किसी अज्ञात हथियार या […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved