img-fluid

फारस की खाड़ी में फिर हमला, कतर के पास ब्रिटेन के जहाज में लगी आग

May 10, 2026

कतर: फारस की खाड़ी में जहाजों पर हमलों का खतरा लगातार बढ़ रहा है. रविवार को कतर के तट के पास एक मालवाहक जहाज पर हमला हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई. ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी UKMTO ने इस घटना की जानकारी दी है. एजेंसी के मुताबिक, जहाज को किसी अज्ञात हथियार या प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया.

हमला होते ही जहाज में छोटी आग लग गई, लेकिन बाद में आग बुझा दी गई. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. यह हमला कतर की राजधानी दोहा से करीब 43 किमी उत्तर-पूर्व में हुआ. जहाज फारस की खाड़ी के समुद्री रास्ते से गुजर रहा था, तभी उस पर हमला किया गया.


  • अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम लागू होने के बाद भी इलाके में तनाव बना हुआ है. पिछले एक हफ्ते में फारस की खाड़ी में कई जहाजों पर हमले हो चुके हैं. यह नया हमला भी उसी तनाव से जुड़ा माना जा रहा है. कुछ दिन पहले अमेरिका ने ईरान के दो तेल टैंकरों पर हमला किया था. अमेरिका का कहना था कि ये जहाज ईरान के बंदरगाहों पर लगी अमेरिकी नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे थे.

    इसके बाद ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अमेरिका को चेतावनी दी थी. ईरान ने कहा था कि अगर उसके तेल टैंकरों या व्यापारिक जहाजों पर हमला हुआ तो वह अमेरिकी सैन्य ठिकानों और दुश्मन जहाजों पर बड़ा हमला करेगा.

    Share:

  • सिर्फ टैक्स राहत नहीं, FTA से ग्लोबल सप्लाई चेन में भी मजबूत होगी

    Sun May 10 , 2026
    नई दिल्ली: भारत सरकार अब फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का फायदा सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रखना चाहती. सरकार ऐसा प्लान तैयार कर रही है, जिससे भारतीय कंपनियां इन समझौतों का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा सकें और एक्सपोर्ट के साथ घरेलू मैन्युफैक्चरिंग भी तेजी से बढ़े. 2021 के बाद से भारत ने मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved