img-fluid

अहमदाबाद से इंदौर तक छानबीन कर लिटरबिन में कचरे का बोरा फेंकने वाला पकड़ा

May 11, 2026

  • वीआईपी रूट के लिटरबिन में कचरे से भरा बोरा पटका, अहमदाबाद की कंपनी पर लगाया जुर्माना

इंदौर। एरोड्रम क्षेत्र के वीआईपी रूट पर लगे लिटरबिन के ऊपर ही कचरे का बोरा कल रात कोई पटक गया। निगम अधिकारी वहां निरीक्षण पर निकले तो विशाल बोरा देख उनका माथा ठनका और बोरे में रखे कागजातों की पड़ताल के आधार पर अहमदाबाद की एक फर्म का नंबर मिला। वहां फोन लगाने के बाद स्थानीय स्टाफ का नंबर लिया गया और संबंधितों को बुलाकर बोरा बताया गया तो मामले की पोल खुली। इसके बाद संबंधितों पर निगम की टीम ने जुर्माना लगाया।


  • सड़क किनारे लगाए गए कई लिटरबिन में अकसर लोग कचरे के बड़े-बड़े बोरे पटक जाते हैं, जिसके कारण दिक्कतें तो आती ही हैं, लिटरबिन भी टूट जाते हैं। कल वार्ड 7 के वीआईपी रूट पर निगम अधिकारी निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान वहां एक लिटरबिन में बड़ा सा बोरा पड़ा था, जिसमें कागज और ऑफिस का कचरा था। निगम की टीमों की मदद से बोरे में एविडेंस ढूंढे गए, जिस पर गणेश इंटरप्राइजेस का पता निकला और यह फर्म स्कूल-कॉलेजों के ट्राफी और पैम्प्लेट छापने का काम करती है। मोबाइल नंबर के आधार पर फोन लगाया गया तो पता चला कि अहमदाबाद के किसी शख्स की यह फर्म है। अधिकारियों ने फोन लगाकर कहा कि हमें कुछ पर्चे छपवाने हैं और स्थानीय स्टाफ का नंबर लिया। इसके बाद स्टाफ के प्रमुख हिमांशु को पल्हर नगर के पास बुलवाकर कचरे का बोरा बताया गया तो उसने अपनी गलती स्वीकारी और कहा कि आफिस में काम करने वाले ने कचरा डाल दिया। निगम की टीम ने उस पर 2500 रुपए का चालान बनाया।

    Share:

  • इंदौर: पवनपुरी इलाके में खड़ी बसों में लगी भीषण आग

    Mon May 11 , 2026
    इंदौर। इंदौर के नवलखा क्षेत्र स्थित पवनपुरी इलाके में सोमवार सुबह बसों में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बसों की पार्किंग और मरम्मत स्थल पर वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से आग भड़की, जिसने देखते ही देखते आसपास खड़ी बसों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved