img-fluid

बाड़मेर आग की भट्टी बना… 46.8 डिग्री तापमान, जैसलमेर-फलौदी में पारा 46 डिग्री पार

May 11, 2026

नई दिल्ली। राजस्थान (Rajasthan) के 3 शहर कल सूरज की तपिश (Heat of the Sun) में झुलसते नजर आए। बाड़मेर (Barmer) कल आग की भ_ी की तरह तपता नजर आया। यहां तापमान 46.8 डिग्री जा पहुंचा। वहीं जैसलमेर (Jaisalmer) में 46.3 डिग्री और फलौदी में 46 डिग्री का पारा रहा। मध्यप्रदेश का रतलाम प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में अंकित हुआ, जहां पारा 45.5 डिग्री तापमान रहा। इधर, गुजरात के राजकोट में 44.3 और अमरेली में 44.1 डिग्री तापमान के कारण हीटवेव चली। महाराष्ट्र का जलगांव 44.5 डिग्री के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। बिहार में आंधी-बारिश का दौर जारी है। यहां कैमूर जिले में रविवार को सबसे ज्यादा तापमान 38.4 डिग्री रहा। हालांकि राजस्थान के अधिकांश इलाकों में कल ओलावृष्टि का दौर भी जारी रहा।



  • कई राज्यों में आज बारिश और आंधी के आसार…
    कई शहरों में 45 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
    पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव की वजह आज उत्तर-पश्चिम भारत और कुछ अन्य हिस्सों में जहां बारिश और आंधी के आसार हैं, वही कुछ राज्यों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। विभाग के मुताबिक आज राजस्थान के जयपुर, बाड़मेर, जोधपुर समेत गुजरात के अहमदाबाद एवं कई शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंचने के आसार है। मध्य प्रदेश के भोपाल और पश्चिमी हिस्सों में 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रहने का अनुमान है। महाराष्ट्र के विदर्भ, तेलंगाना के हैदराबाद और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी तेज गर्मी पड़ेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में बाढ़ और हीट वेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि हमें जीरो कैजुअल्टी डिजास्टर मैनेजमेंट के लिए काम करना होगा।

    Share:

  • पश्चिम एशिया संकट के बीच अदाणी ने AI और डेटा सेंटर पर दिया जोर

    Mon May 11 , 2026
    नई दिल्ली। भारत की ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य को लेकर सीआईआई समिट में गौतम अदाणी ने बड़ा विजन पेश किया है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में किसी भी देश की असली ताकत केवल उसकी सैन्य या आर्थिक क्षमता से नहीं, बल्कि ऊर्जा और तकनीकी आत्मनिर्भरता से तय होगी। हालिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved