img-fluid

‘द डेविल्स’ : धार्मिक विवाद-बोल्ड सीन्स से मचाया था हंगामा! 55 साल बाद हटा बैन, कान्स में रिलीज होगी ‘द डेविल्स’

May 12, 2026

नई दिल्ली. 55 साल (55 Years) पहले रिलीज हुई एक ऐसी हॉरर फिल्म (Horror film) , जिसने पूरी दुनिया में हंगामा मचा दिया था, अब आखिरकार अपने असली रूप में लौटने जा रही है. मशहूर डायरेक्टर Ken Russell की विवादित फिल्म ‘द डेविल्स'(The Devils) का डायरेक्टर कट अब पहली बार दुनियाभर के दर्शकों के सामने रिलीज किया जाएगा. खास बात ये है कि फिल्म को 4K क्वालिटी में रीस्टोर किया गया है, ताकि लोग इसे बिल्कुल उसी तरह देख सकें जैसा केन रसेल दिखाना चाहते थे.

हॉरर सिनेमा की लेजेंडरी फिल्म ‘The Devils’ फिर करेगी लोगों को शॉक
साल 1971 में Warner Bros. ने इस फिल्म को रिलीज किया था. फिल्म द डेविल्स ऑफ लंदन और जॉन व्हाइटिंग के प्ले पर आधारित थी. लेकिन रिलीज के वक्त फिल्म में दिखाए गए हिंसक, डरावने और धार्मिक प्रतीकों से जुड़े बोल्ड सीन्स को लेकर इतना विवाद हुआ कि इसे अमेरिका और ब्रिटेन में रिलीज करने के लिए भारी कट्स लगाने पड़े. इसके बावजूद कई देशों में फिल्म बैन कर दी गई थी.


  • अब 55 साल बाद फिल्म का वही असली और अनकट वर्जन यानी “रसेल कट” वापस आ रहा है. इसकी वर्ल्ड प्रीमियर स्क्रीनिंग इस महीने कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) के कान्स क्लासिक सेक्शन में होगी. इसके बाद फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. अमेरिका में इसकी स्पेशल थिएटर रिलीज 16 अक्टूबर 2026 को होगी, ठीक हैलोवीन से पहले.

    रिलीज के लिए काटे गए थे कई सीन, अब दिखेगा फिल्म का असली रूप
    फिल्म की कहानी 17वीं सदी के फ्रांस पर आधारित है. इसमें एक पादरी फादर अर्बेन ग्रैंडियर की कहानी दिखाई गई है, जिन पर जादूटोना करने के आरोप लगाए जाते हैं. फिल्म में ननों के बीच ‘डेमॉनिक पजेशन’ यानी बुरी आत्माओं के कब्जे और बड़े पैमाने पर किए गए एक्सॉर्सिज्म को बेहद डरावने अंदाज में दिखाया गया है.

    फिल्म में ओलिवर रीड और वेनेसा रेडग्रेव की एक्टिंग को आज भी करियर की सबसे शानदार परफॉर्मेंस माना जाता है. वहीं फिल्म के सेट डिजाइन और बैकग्राउंड म्यूजिक ने इसे हॉरर सिनेमा की कल्ट क्लासिक बना दिया. रिलीज के वक्त भले ही फिल्म को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन केन रसेल को वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला था. धीरे-धीरे ये फिल्म हॉरर फैंस के बीच एक ‘लेजेंड’ बन गई.

    कभी कई देशों में हुई थी बैन, अब 4K में लौट रही है ये डरावनी फिल्म
    दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म का इतिहास हमेशा विवादों से भरा रहा. साल 2010 में इसका एक वर्जन कुछ दिनों के लिए आईट्यून्स पर आया, लेकिन सिर्फ तीन दिन में हटा दिया गया. बाद में ये कुछ समय के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी नजर आई, लेकिन फिर गायब हो गई.

    अब पहली बार फिल्म का डायरेक्टर कट आधिकारिक तौर पर 4K ब्लू-रे पर भी रिलीज किया जाएगा. यानी हॉरर फिल्मों के फैंस अब इस बहुचर्चित फिल्म को अपने कलेक्शन का हिस्सा भी बना सकेंगे. कहा जा रहा है कि द डेविल्स सिर्फ एक हॉरर फिल्म नहीं, बल्कि सिनेमा इतिहास की सबसे बोल्ड और विवादित फिल्मों में से एक है. और अब, दशकों के इंतजार के बाद, दर्शकों को इसे उसके असली रूप में देखने का मौका मिलने वाला है.

    Share:

  • भारत के पास कितने दिन का पेट्रोल बचा, सरकार ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं

    Tue May 12 , 2026
    नई दिल्ली। पश्चिम एशिया (West Asia) में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका संघर्ष (Iran-US Conflict) के बीच भारत में तेल संकट और फ्यूल राशनिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री (Narendra Modi) द्वारा ईंधन बचाने की अपील और वर्क फ्रॉम होम जैसी सलाहों के बाद लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा कि क्या […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved