img-fluid

J&K: भारतीय सेना ने LoC पर घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक आतंकी ढेर, चलाया सर्च ऑपरेशन

May 13, 2026

जम्मू। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में नियंत्रण रेखा (LoC) के केजी सेक्टर में घुसपैठ (Infiltration) की कोशिश भारतीय सेना (Indian Army) ने नाकाम कर दी। हमारे जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आतंकवादी (Terrorist ) को मार गिराया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि किसी अन्य घुसपैठिए की मौजूदगी की जांच की जा सके। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सुरक्षा बलों की ओर से क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित करने के प्रयास जारी हैं।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पुलिस ने सोमवार को आतंकवादियों के पुराने ठिकाने का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान उस दौर की सामग्री बरामद की है, जब आतंकवाद चरम पर था। अधिकारियों ने बताया कि इन सामग्रियों में आईईडी की बैटरियां और दूरबीन शामिल हैं। दारहल क्षेत्र के सारा-सिमली गली इलाके में पुलिस के विशेष अभियान दल (SOG) के तलाशी अभियान के दौरान यह बरामदगी हुई। जब्त किए गए सामान में 5 आईईडी बैटरियां, दो पुराने बैग, एक दूरबीन, 2 सिरिंज, शेविंग ब्लेड और कुछ डायरी कवर शामिल हैं। शुरुआती जांच में संकेत मिला कि यह बरामद सामग्री उस दौर की है, जब आतंकवाद चरम पर था।


  • ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर कार्यक्रम
    बता दें कि भारतीय सेना ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पिछले वर्ष सैन्य कार्रवाई के दौरान सीमा पार गोलाबारी में जान गंवाने वाले सैनिकों और नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई। ऑपरेशन सिंदूर के नायकों को श्रद्धांजलि देने के लिए गुर्जर मंडी चौक पर स्थापित युद्ध स्मारक पर आयोजित इस कार्यक्रम में सेना के सीनियर अधिकारी, पुलिस अधिकारी, स्थानीय लोग और छात्र शामिल हुए।

    सेना की ऐस ऑफ स्पेड्स डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहस, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की सराहना की। राजौरी के तत्कालीन अतिरिक्त उपायुक्त राज कुमार थापा और चार सैन्यकर्मियों सूबेदार मेजर पवन सिंह, हवलदार सुनील सिंह, लांस नायक दिनेश सिंह और अग्निवीर मुरली नायक सहित शहीद हुए नायकों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। सैन्यकर्मियों और विद्यार्थियों के नेतृत्व में मशाल रैली राजौरी के उन विभिन्न हिस्सों से गुजरी, जहां पिछले साल 10 मई को भारी गोलाबारी हुई थी।

    Share:

  • गोपालगंज में बंगाल और असम से लाई गई 44 लड़कियां मिलीं, कराया जा रहा था अश्लील नृत्य

    Wed May 13 , 2026
    पटना। बिहार के गोपालगंज (Gopalganj in Bihar) जिले में पुलिस (Police) ने बड़ी कार्रवाई की है। गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में मंगलवार को आर्केस्ट्रा समूहों (Orchestra groups) के खिलाफ अभियान चलाकर 44 से अधिक नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया है। 15 से अधिक आर्केस्ट्रा समूहों पर छापेमारी में पांच महिला सहित 21 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved