img-fluid

J&K: देर रात घर से 160 KM दूर दफनाया गया लश्कर आतंकी लतीफ भट का शव…. एक दिन पहले मुठभेड़ में हुआ था ढेर

November 19, 2026

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में कल यानी बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के कमांडर लतीफ भट (Latif Bhat) को सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। इसके बाद देर रात करीब 10 बजे उसके घर से लगभग 160 किलोमीटर दूर उसके परिजनों ने उसे दफना दिया। इस समय सुरक्षा बल के जवानों की भी मौजूदगी थी। आपको बता दें कि आतंकवादियों के शव उनके परिवारों को नहीं सौंपे जाते हैं। सार्वजनिक अंतिम संस्कार और आतंकवादियों के महिमामंडन को रोकने के इरादे से ऐसा किया जाता है।

लतीफ के परिवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले की बंगस घाटी के एक गांव में ले जाया गया, जहां उन्होंने उसे दफनाया गया। आपको बता दें कि इस आतंकी का परिवार कुपवाड़ा के ख्रेवान गांव में रहता है।


  • फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की नहीं थी इजाजत
    लतीफ भट के परिजनों ने इस अंतिम संस्कार की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार धार्मिक और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों के जवान मौजूद थे। परिजनों को लतीफ भट के अंतिम संस्कार की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने की इजाजत नहीं थी। लतीफ भट के मामा मोहम्मद अल्ताफ ने बताया कि इस अंतिम संस्कार में परिवार के 8 पुरुष मौजूद थे।

    अंतिम संस्कार में कौन-कौन शामिल?
    उन्होंने कहा, “हमें तस्वीरें लेने की अनुमति नहीं थी। सुरक्षा बलों ने हमें कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में बंगस के एक गांव के कब्रिस्तान तक ले जाने से पहले लगभग 10 किलोमीटर दूर ही हमारे फोन ले लिए थे। वहां उसके पिता मुश्ताक अहमद भट, दो मामा, तीन चाचा और एक बहनोई मौजूद थे। उसे वहीं दफनाया गया है।”

    आतंकियों के अंतिम संस्कार की नीति
    केंद्र सरकार ने मारे गए आतंकवादियों के शव उनके परिवारों को नहीं सौंपने की नीति बनाई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अक्सर इसका जिक्र किया है। 29 जून 2025 को लोकसभा में उन्होंने कहा था, “अब जहां भी कोई आतंकवादी मारा जाता है, उसे वहीं दफना दिया जाता है। नरेंद्र मोदी के शासन में किसी भी आतंकवादी का महिमामंडन करने के लिए अंतिम संस्कार का जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है।”

    आपको बता दें कि 2001 के संसद हमले के मामले में दोषी ठहराए गए अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल के अंदर ही दफना दिया गया था। उसके शव को जेल के एक ऐसे हिस्से में दफनाया गया था जहां कैदियों को जाने की इजाजत नहीं थी। तिहाड़ जेल में ही मकबूल भट की कब्र भी है, जिसे 1984 में वहीं फांसी दी गई थी।

    बुधवार को कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ हुई एक मुठभेड़ में लतीफ भट मारा गया था। वह लश्कर-ए-तैयबा का स्थानीय कमांडर था। केंद्र सरकार के अनुसार, वह जम्मू-कश्मीर में इस आतंकी संगठन का आखिरी सक्रिय स्थानीय सदस्य था। वह पिछले हफ्ते सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले में भी शामिल थे, जिसमें तीन जवान घायल हो गए थे।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved