img-fluid

‘नो एंट्री’ से एक और बड़ा नाम आउट: वरुण धवन की जगह अब नए चेहरे होंगे शामिल

May 14, 2026

नई दिल्ली। साल 2005 की (superhit comedy film)सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘नो एंट्री’ (No Entry)के सीक्वल ‘नो एंट्री में एंट्री’ को लेकर लंबे समय (long-standing)से चर्चाएं चल रही थीं। शुरुआत में इस फिल्म के लिए वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ(Diljit Dosanjh) और अर्जुन कपूर की तिकड़ी को फाइनल माना जा रहा था, लेकिन अब लगातार बदलावों ने फैंस को चौंका दिया है।

पहले दिलजीत दोसांझ हुए बाहर
सबसे पहले इस प्रोजेक्ट से दिलजीत दोसांझ के बाहर होने की खबर सामने आई थी।
प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि दिलजीत अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इसके बाद से ही फिल्म की कास्टिंग को लेकर असमंजस बढ़ गया था।

 अब वरुण धवन भी नहीं होंगे हिस्सा
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अब वरुण धवन भी इस फिल्म से बाहर हो गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, वरुण का फिल्म से जुड़ना फिलहाल संभव नहीं है क्योंकि वह अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स और प्रमोशन में व्यस्त हैं।

बोनी कपूर की प्लानिंग में बदलाव
निर्माता बोनी कपूर पहले ही संकेत दे चुके थे कि वह इस सीक्वल को एक फ्रेश और यंग कास्ट के साथ बनाना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि पुरानी स्टारकास्ट की झलक किसी न किसी रूप में शामिल की जा सकती है।

नई कास्ट पर टिकी नजरें
अब जबकि दो बड़े नाम फिल्म से बाहर हो चुके हैं, ‘नो एंट्री 2’ की नई कास्टिंग पर सभी की नजरें टिकी हैं।
फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी को कौन नया चेहरा मिलेगा।


  • वरुण धवन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
    फिल्म से बाहर होने के बावजूद वरुण धवन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।
    वे जल्द ही ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘भेड़िया 2’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

    ‘नो एंट्री 2’ की कास्टिंग में लगातार हो रहे बदलावों ने फिल्म को चर्चा में बनाए रखा है। हालांकि फाइनल स्टारकास्ट को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है, लेकिन इतना तय है कि फिल्म में एक नई और फ्रेश टीम देखने को मिलेगी।

    Share:

  • जब एक गाना बना इतिहास: 105 बार री-राइट कर बना हिंदी सिनेमा का सबसे महंगा ट्रैक

    Thu May 14 , 2026
    नई दिल्ली।  हिंदी सिनेमाHindi cinema) में कई ऐसे गाने बने हैं जिन्होंने समय को पीछे छोड़ दिया, लेकिन फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ (Mughal-e-Azam)का गाना ‘प्यार किया तो डरना क्या’(Pyar Kiya To Darna Kya) आज भी अपनी भव्यता और परफेक्शन के लिए याद किया जाता है। इस गाने को सिर्फ एक गीत नहीं बल्कि एक आर्टवर्क की तरह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved