img-fluid

‘धुरंधर’ वाली आलम भाई की चाय दुकान की असली लोकेशन आई सामने, लेह में मिला फिल्म का चर्चित ठिकाना

May 18, 2026

मुंबई। ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) में दिखाई गई आलम भाई की मशहूर चाय दुकान आखिरकार असल जिंदगी में भी खोज ली गई है। सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने खुलासा किया है कि फिल्म में दिखी यह दुकान किसी स्टूडियो सेट का हिस्सा नहीं, बल्कि Leh की एक असली चाय दुकान है।

फिल्म में Ranveer Singh और Gaurav Gera के भावुक सीन के बाद यह दुकान दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई थी। अब इसकी वास्तविक लोकेशन सामने आने के बाद फैंस में उत्साह बढ़ गया है।

इंस्टाग्राम वीडियो से खुला राज


  • इंस्टाग्राम यूजर “its_naturemoto” ने इस दुकान तक पहुंचने का दावा करते हुए एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में उन्होंने बताया कि लेह की मार्केट में घूमते वक्त अचानक उनकी नजर उस दुकान पर पड़ी, जिसे देखते ही उन्हें फिल्म ‘धुरंधर’ का दृश्य याद आ गया।

    वीडियो में बाइकर ने कहा कि दुकान के अंदर बैठने के लिए उन्हें दो चाय ऑर्डर करनी पड़ीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि एक चाय खुद के लिए और दूसरी “धुरंधर वाली फील” के लिए थी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    दुकान का असली नाम भी आया सामने

    वीडियो में दुकान के बाहर लगे बोर्ड पर साफ लिखा दिखाई देता है कि SH Khan Restaurant में ‘धुरंधर पार्ट 1 और पार्ट 2’ की शूटिंग हुई थी। यही वह जगह है जहां फिल्म में आलम भाई के किरदार को याद करते हुए रणवीर सिंह दो चाय मंगवाते नजर आते हैं।

    दुकान के भीतर फिल्म के सीन से जुड़ी तस्वीरें भी लगाई गई हैं। खास बात यह है कि दुकान का हरा रंग और अंदरूनी माहौल बिल्कुल वैसा ही है जैसा फिल्म में दिखाया गया था।

    सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं

    वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने पूछा कि यहां मिलने वाली चाय मीठी है या नमकीन। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि अब यह दुकान फैंस के लिए नया टूरिस्ट स्पॉट बन जाएगी।

    वीडियो पर अभिनेता गौरव गेरा ने भी प्रतिक्रिया दी और हार्ट इमोजी पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की। कई फैंस ने लिखा कि लेह जाने पर अब इस दुकान पर चाय पीना उनकी लिस्ट में शामिल हो गया है।

    Share:

  • नेवी को मिलेगा नेक्स्ट जनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल, 20 मई को होगा लॉन्च

    Mon May 18 , 2026
    नई दिल्ली: कोलकाता स्थित Garden Reach Shipbuilders & Engineers (GRSE) बुधवार (20 मई) को भारतीय नौसेना के लिए तैयार किए गए पहले नेक्स्ट जनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल (NGOPV) को लॉन्च करने जा रहा है. यह आधुनिक युद्धपोत देश की समुद्री सुरक्षा क्षमता को और मजबूत करेगा. कार्यक्रम को लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved