img-fluid

1990 की ‘अग्निपथ’: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप लेकिन अमिताभ बच्चन के करियर की सबसे यादगार और अवॉर्ड-विनिंग फिल्म

May 18, 2026

 

नई दिल्ली(New Delhi)। साल 1990 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म(Amitabh Bachchan’s film) अग्निपथ(Agneepath) उस समय बॉक्स ऑफि(box office) पर सफल नहीं हो सकी, लेकिन आगे चलकर इसे एक कल्ट क्लासिक(cult classic) का दर्जा मिला और इसी फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड(National Award for Best Actor) भी मिला, फिल्म का निर्देशन मुकुल आनंद ने किया था और इसे यश जौहर ने प्रोड्यूस किया था, फिल्म में अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) ने ‘विजय दीनानाथ चौहान’ का दमदार किरदार निभाया था जो आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय माना जाता है,

फिल्म को उस समय लगभग 2.85 करोड़ से 4 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और इसने करीब 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, बावजूद इसके यह प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन लागत के कारण बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप मानी गई, हालांकि कमाई के आंकड़ों के बावजूद फिल्म की कहानी, डायलॉग्स और अमिताभ बच्चन का प्रदर्शन इतना प्रभावशाली था कि इसे बाद में क्लासिक फिल्मों की सूची में शामिल किया गया,

फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, रोहिणी हट्टंगड़ी, डैनी डेन्जोंगपा, टीनू आनंद, आलोक नाथ और अर्चना पूरन सिंह जैसे कई दिग्गज कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाईं, मिथुन चक्रवर्ती और रोहिणी हट्टंगड़ी को भी फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था,


  • साल 2012 में इस फिल्म का रीमेक भी बना जिसे करण जौहर ने अपने पिता यश जौहर की याद में प्रोड्यूस किया था, इस नई अग्निपथ में ऋतिक रोशन ने विजय दीनानाथ चौहान का किरदार निभाया जबकि संजय दत्त, ऋषि कपूर और प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारे नजर आए, यह रीमेक बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुआ,

    आज भी 1990 की अग्निपथ को अमिताभ बच्चन के करियर की सबसे मजबूत और भावनात्मक फिल्मों में गिना जाता है, जिसने यह साबित किया कि हर फ्लॉप फिल्म भी समय के साथ इतिहास बन सकती है।

    Share:

  • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बेटों के बंटवारे से खत्म नहीं होगा बेटियों का हक

    Mon May 18 , 2026
    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court of India) ने पिता की संपत्ति में बेटियों के अधिकार को लेकर अहम फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि भाइयों के आपसी बंटवारे (The brothers’ mutual friendliness) से बेटियों का कानूनी हक खत्म नहीं हो सकता। अदालत ने कहा कि यदि पिता की मृत्यु बिना वसीयत के होती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved