img-fluid

जिम्मेदारों ने साइकिल चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश

May 18, 2026

  • पर्यावरण को बढ़ावा देने और ईंधन बचाने किया जागरुक

जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत संस्कारधानी को स्वच्छता के शिखर पर पहुँचाने एक ऐतिहासिक शुरुआत हुई। रविवार को सुबह 06:30 बजे नगर निगम मुख्यालय से महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार की अगुवाई में एक विशाल स्वच्छता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का समापन सिविल लाइन स्थित सतपुड़ा क्लब के सामने हुआ, जहाँ नागरिकों का उत्साह देखते ही बनता था। महापौर, निगमाध्यक्ष एवं निगमायुक्त ने इस मौके पर स्वयं मिसाल पेश करते हुए न केवल साइकिल चलाई, बल्कि हाथों में झाड़ू थामकर स्वच्छता श्रमदान भी किया। इतना ही नहीं, उन्होंने शहर की सुंदरता को चार चांद लगाने के लिए दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग भी बनाई। प्रधानमंत्री के देशव्यापी आह्वान के अनुरूप साइकिल रैली के माध्यम से ईंधन बचाने, प्रदूषण कम करने और देश की आर्थिक तरक्की में योगदान देने का संदेश दिया गया।


  • न गंदगी करेंगे, न करने देंगे का महासंकल्प
    साइकिल रैली के समापन के गरिमामयी अवसर पर महापौर ने उपस्थित सभी जनों और शहर के देवतुल्य नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जबलपुर हमारा घर है और इसे स्वच्छ रखना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। हम संकल्प लेते हैं कि न खुद गंदगी करेंगे और न ही किसी को करने देंगे।

    लाइटिंग, ग्रीनरी और 24 घंटे में स्थल का कायाकल्प
    शहर के विकास और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए महापौर ने आगे की योजनाओं पर विशेष जोर दिया। शहर के प्रमुख इस स्थल रेलवे स्टेशन मार्ग को हरी-भरी हरियाली ग्रीनरी और आधुनिक लाइटिंग से सजाया जाएगा। शहर में स्वच्छता के नए नवाचारों और पेंटिंग के जरिए 24 घंटों के भीतर समापन स्थल का कायाकल्प करने की प्रतिबद्धता जताई। महापौर, निगमाध्यक्ष, एमआईसी सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, विवेकराम सोनकर एवं निगमायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में हर व्यक्ति अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए।

    Share:

  • ट्रंप ने शेयर किया ईरान पर हमले का नक्शा, AI तस्वीरों में दिखा युद्ध का पूरा प्लान

    Mon May 18 , 2026
    डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खाड़ी क्षेत्र का नक्शा, अमेरिकी झंडे और विस्फोटों की तस्वीरें साझा कर तनाव को और बढ़ा दिया. यह पोस्ट ऐसे समय में आया, जब ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि उसे जल्द शांति समझौते की दिशा में कदम बढ़ाना होगा, वरना “उनके पास कुछ भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved