
उज्जैन। शहर में सिंहस्थ के निर्माण कार्य चारों तरफ हो रहे हैं तथा कई अभी चौड़ीकरण चल रहा है, जिसके कारण पूरा शहर टूटा-फूटा एवं खुदा हुआ सा दिख रहा है। सिंहस्थ को मात्र 15 माह शेष हैं और अगले साल अक्टूबर से तो साधु-संत नासिक कुंभ के बाद उज्जैन आने लगेंगे तथा पड़ाव स्थल पर उनका सामान पहुँचने लगेगा।
उल्लेखनीय है कि आगामी सिंहस्थ आयोजन में अब सवा साल का समय शेष रह गया है। इसके विपरीत महापर्व की तैयारी के नाम पर शहर में चारों ओर सड़कों का चौड़ीकरण, भूमिगत सीवरेज लाइन डालने के काम से लेकर एक दर्जन से अधिक नए ब्रिज, एलिवेटेड ब्रिज के अलावा शिप्रा नदी के दोनों किनारे करीब 30 किलोमीटर के दायरे में नए घाट बनाए जा रहे हैं। पीने के पानी की व्यवस्था के लिए भी सेवरखेड़ी सिलार खेड़ी प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। अभी तक यह सभी काम लगभग 60 से 70 प्रतिशत तक पूरे हुए हैं। इसके अतिरिक्त महाकाल क्षेत्र में भी आसपास की सड़कों का चौड़ीकरण और निर्माण किया जा रहा है। दर्शन व्यवस्था सुधारने के लिए नई टनल बनाई जा रही है। जयसिंहपुर से नरसिंह घाट की और आने के लिए रेलवे समपार फाटक पर अंडरपास और टनल का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा पुराने शहर में अभी भी कई धार्मिक स्थलों का विस्थापन का काम पूरा नहीं हो पाया है। इंदौर और उज्जैन सिक्स लेन का काम भी अभी पूरा नहीं हुआ है। इसके अलावा विभिन्न विभागों के भी कई कम प्रचलित है। महापर्व को देखते हुए विद्युत विभाग भी कई बड़े नए ट्रांसफार्मर और सब स्टेशन स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। रेलवे द्वारा भी उज्जैन रेलवे स्टेशन के अलावा आसपास के पांच अन्य स्टेशनों का दायरा बढ़ाने के काम कर रहा है। इधर सिहस्थ महापर्व में 15 महीने का समय शेष है और इस दौरान बारिश के चार-पांच महीने भी आएंगे। महापरवाह शुरू होने के तीन-चार महीने पहले ही देश भर के साधु संत भी उज्जैन पहुंच जाएंगे। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या इतना कम समय में इतने सारे अधूरे काम पूरे हो पाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved