img-fluid

सब ले गई बहू… नौकरी भी, अब कैसे होगा गुजारा

May 18, 2026

  • पति और बेटे के गुजरने के बाद बहू को मिली अनुकंपा नियुक्ति, बुजुर्ग मां ने लगाई गुहार

जबलपुर। पहले पति, फिर बेटा दुनिया से विदा हो गया। पति की नौकरी बेटे के हिस्से में आई, तब तक सब ठीक था, लेकिन बेटे के गुजर जाने के बाद बहू के हिस्से में आई अनुकम्पा नियुक्ति से मुसीबतों का पहाड़ टूट गया। बेटे के मौत के बाद पोते को लेकर बहू अपने मायके चली गई। अब घर में मैं अकेली बेसहारा हूं और कैसे गुजारा करूं, ये सवाल खाए जा रहा है। ये दर्द है उस बुजुर्ग मां का जो बेटे को खो देने के गम से उभर भी नहीं पाई थी कि बहू ने जख्म देना शुरू कर दिया



  • पत्रवार्ता में बुजुर्ग महिला शकुन बाई पटेल ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि हाउसिंग बोर्ड सोसायटी में कार्यरत उनके पति के निधन के बाद, वर्ष 2024 में उनके पुत्र दीपक कुमार पटेल को अनुकंपा नियुक्ति दी गई थी ताकि वह अपनी बहन की शादी और मां शकुन बाई पटेल की जिम्मेदारी उठा सकें। करीब एक वर्ष बाद दीपक का विवाह हुआ, लेकिन 08 अगस्त 2025 को दीपक की अचानक मृत्यु हो गई। दीपक की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी अपने मायके चली गईं और अब वह इस नौकरी पर अनुकंपा नियुक्ति की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हैं। इस बीच मृतक दीपक की वृद्ध मां शकुन बाई पटेल घर में अकेली रह गई हैं और उनके भरण-पोषण पर गहरा संकट मंडराने लगा है।

    मायके पहुंची बहू ने नौकरी पाने की जद्दोजहद
    दीपक कुमार पटेल की असमय मृत्यु के बाद घर की परिस्थितियां पूरी तरह बदल गईं। पुत्र के जाने के बाद वृद्ध मां शकुन बाई पटेल बिल्कुल अकेली रह गईं। इस दुखद मोड़ के बाद दीपक की पत्नी अपने मायके जाकर रहने लगीं। वर्तमान में दीपक के स्थान पर उनकी पत्नी द्वारा अनुकंपा नियुक्ति पाने के लिए वैधानिक कार्यवाही और प्रक्रिया चलाई जा रही है। इस पूरी स्थिति ने बुजुर्ग मां के सामने जीवन यापन का एक नया संकट खड़ा कर दिया है, क्योंकि अब उनके पास आय का कोई दूसरा साधन नहीं बचा है।

    Share:

  • साई भागीरथ POCSO केस में बड़ा मोड़! पुलिस ने जोड़ी गंभीर धारा

    Mon May 18 , 2026
    डेस्क: साई भागीरथ के खिलाफ चल रहे POCSO मामले में बड़ा मोड़ आ गया है. साइबराबाद पुलिस ने अब उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की नई और गंभीर धारा 64(2)(M) जोड़ दी है. यह धारा तब लगाई जाती है, जब किसी एक ही पीड़िता के साथ बार-बार रेप किए जाने के आरोप हों. पुलिस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved