img-fluid

PM मोदी की डीजल-पेट्रोल बचाने की अपील के बाद जम्मू बॉर्डर पर दौड़ने लगे घोड़ा-तांगे

May 18, 2026

डेस्क: जम्मू के सीमावर्ती आरएस पुरा सेक्टर में कभी आम लोगों की सवारी रहे पारंपरिक घोड़ा-तांगे अब क्षेत्र में एक बार फिर लोकप्रिय हो रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद इन तांगों में सवारियों की तादाद बढ़ने लगी है. ये तांगे आजादी से पहले जम्मू और सियालकोट के बीच यात्रियों को लाने-ले जाने का काम करते थे और सात दशक से अधिक समय से आरएस पुरा के इलाकों में इनका इस्तेमाल जारी है.

अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों में स्थानीय लोग और पर्यटक दोनों ही अब मनोरंजन, सीमा पर्यटन और कम दूरी की आवाजाही के लिए इस पर्यावरण-अनुकूल सवारी को पसंद कर रहे हैं. तांगा चालक तेजा सिंह ने बताया, ‘‘हम यहां दशकों से तांगे चला रहे हैं. 1947 से पहले लोग सियालकोट से जम्मू तक तांगों में सफर करते थे. वक्त के साथ यह परंपरा फीकी पड़ गई, लेकिन अब प्रधानमंत्री की अपील के बाद स्थानीय लोग एक बार फिर गांवों में छोटी दूरी के लिए तांगों का इस्तेमाल कर रहे हैं’’.


  • उन्होंने कहा कि इस परंपरा को जीवित रखने के लिए तांगा चालक हर शनिवार और रविवार को यहां इकट्ठा होते हैं. एक अन्य तांगा चालक रतन सिंह ने कहा कि जैसे-जैसे पूरे देश में ईंधन बचाने की मुहिम जोर पकड़ रही है, लोग फिर से तांगों को तरजीह देने लगे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘जीरो लाइन से आर एस पुरा तक लोग आने-जाने के लिए तांगों का उपयोग कर रहे हैं. लोग मोटर वाहनों पर ज्यादा निर्भर थे, लेकिन अब ईंधन बचाने की कवायद के तहत तांगे फिर दौड़ने लगे हैं. चूंकि घोड़ा-तांगे में ईंधन का कोई इस्तेमाल नहीं है, इसीलिए लोग इसे बेहतर विकल्प मान रहे हैं.’’

    टांगों के प्रति यह बढ़ता रुझान ऐसे समय में देखने को मिल रहा है, जब ईंधन बचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं जिसके तहत वाहनों का इस्तेमाल कम करने और पेट्रोल-डीजल के बजाय अन्य वैकल्पिक ईंधन वाले साधन अपनाने को लेकर जागरुकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं. सीमावर्ती क्षेत्र में आए कई पर्यटकों ने इस पारंपरिक सवारी की वापसी का स्वागत किया.

    Share:

  • खेतों की जमीनों पर उग आए होटल-रेस्टारेंट और ढ़ाबा, जिम्मेदार देख रहे तमाशा

    Mon May 18 , 2026
    भेड़ाघाट, पाटन, कटंगी, पनागर के बायपास किनारे धड़ल्ले से चल रहे व्यावसायिक कार्य जबलपुर। जिले के नए मास्टर प्लान को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। आम नागरिक जहां लंबे समय से नए मास्टर प्लान के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन लोगों की चिंता बढ़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved