img-fluid

केरल में कांग्रेस ने वीडी सतीशन के CM बनते BJP का बड़ा दावा, कहा- ‘मुस्लिम लीग के दबाव में…’

May 18, 2026

नई दिल्ली: केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में वीडी सतीशन ने शपथ ले ली है. राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर ने मुख्यमंत्री और 20 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई है. केरल में नई सरकार के गठन के बाद बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है. बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया है कि कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के दबाव में आकर वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री बनाया है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा, ‘केरल में मुस्लिम लीग-कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. मुस्लिम लीग के दबाव में कांग्रेस ने वीडी सतीशान को चुना. कांग्रेस नाममात्र की सरकार में रहेगी, जबकि असल सत्ता मुस्लिम लीग के हाथ में होगी. नवगठित सरकार में काफी आंतरिक विवाद चल रहा है. मुस्लिम लीग ने महत्वपूर्ण मंत्रालय अपने हाथ में ले लिए हैं क्योंकि वे अपने एजेंडे को आगे बढ़ाना चाहते हैं.’


  • वीडी सतीशन के साथ 20 मंत्रियों ने भी शपथ ली है, जिनमें रमेश चेन्निथला भी शामिल थे, केरल में चेन्निथला मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे. UDF के दूसरे बड़े घटक दल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के गठबंधन के अन्य दलों को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है.

    नए मंत्रिमंडल में सतीशन के अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता चेन्निथला, के मुरलीधरन, ए पी अनिल कुमार और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख सनी जोसेफ शामिल हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाद्रा समेत अन्य लोग शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थे. आईयूएमएल के वरिष्ठ नेता पी के कुन्हालीकुट्टी, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) नेता शिबू बेबी जॉन, केरल कांग्रेस के मॉन्स जोसेफ, केरल कांग्रेस (जैकब) नेता अनूप जैकब और कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी (सीएमपी) नेता सी पी जॉन ने भी शपथ ली. मंत्रिमंडल में 14 नए चेहरे हैं, जिनमें मुख्यमंत्री सतीशन भी शामिल हैं. वह 2001 से परवूर से निर्वाचित हो रहे हैं और पहली बार सरकार में पद संभाल रहे हैं. उनके मंत्रिमंडल में दो महिलाएं भी शामिल हैं – कोल्लम की विधायक बिंदू कृष्णा और कोंगड की विधायक के ए तुलसी.

    Share:

  • बडऩगर-नागदा बायपास पर दादागिरी... स्थानीय वाहन चालकों से जबरन टोल वसूली

    Mon May 18 , 2026
    उज्जैन। नानाखेड़ा से रुईगढ़ा तक के बडऩगर-नागदा बायपास पर टोल संचालक द्वारा मनमानी और दादागिरी की जा रही है। स्थानीय वाहन चालकों से जबरन टोल वसूली हो रही है। आपत्ति लेने पर वाहन चालकों को डराया-धमकाया जा रहा है। शहर में उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन के निर्माण के चलते कई शहर वासी बडऩगर रोड रामघाट कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved