img-fluid

मुंबई-भोपाल एयर इंडिया फ्लाइट में घंटों हंगामा, देरी और तकनीकी जांच से परेशान हुए यात्री

May 19, 2026

भोपाल। मुंबई से भोपाल आने वाली इंडिया फ्लाइट (Air India) की फ्लाइट AI-634 सोमवार को यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई। फ्लाइट पहले कई घंटे देरी से भोपाल पहुंची और फिर तकनीकी जांच के चलते यात्रियों को लंबे समय तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। हालात इतने बिगड़ गए कि भोपाल से यात्रा करने वाले 161 यात्रियों में से करीब 80 ने अपने टिकट रद्द करा दिए।

जानकारी के मुताबिक, परेशानी की शुरुआत मुंबई एयरपोर्ट से ही हो गई थी। ग्राउंड स्टाफ की हड़ताल के कारण फ्लाइट तय समय पर उड़ान नहीं भर सकी। यह विमान दोपहर 1:40 बजे भोपाल पहुंचने वाला था, लेकिन करीब चार घंटे की देरी के बाद शाम 5:35 बजे राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचा।

बर्ड-हिट की आशंका से बढ़ी परेशानी

भोपाल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान में बर्ड-हिट की आशंका जताई गई। सुरक्षा नियमों के तहत विमान को रनवे पर रोककर उसकी विस्तृत तकनीकी जांच शुरू की गई। इस प्रक्रिया में करीब तीन घंटे लग गए।

इस दौरान कई यात्री विमान के अंदर ही बैठे रहे। यात्रियों का आरोप है कि उन्हें करीब दो घंटे तक विमान से बाहर नहीं निकलने दिया गया और एयरलाइन की ओर से स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी गई।



  • एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

    लगातार देरी और सूचना की कमी से नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट टर्मिनल पर विरोध जताया। कई यात्रियों ने एयरलाइन प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

    भोपाल के कारोबारी पलाश पटेल ने बताया कि वे दोपहर 12 बजे एयरपोर्ट पहुंच गए थे, लेकिन रात करीब 9 बजे तक उन्हें इंतजार करना पड़ा। यात्रियों का कहना था कि उन्हें समय पर अपडेट नहीं मिल रहे थे, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई।

    कुछ यात्रियों को दूसरे रूट से भेजा गया

    हंगामा बढ़ने के बाद Air India ने कुछ यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की। कई लोगों को दिल्ली के रास्ते दूसरी फ्लाइट से भेजा गया। हालांकि इससे यात्रियों को अतिरिक्त समय और खर्च दोनों झेलने पड़े।

    एयरलाइन की ओर से कहा गया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और बर्ड-हिट की आशंका के चलते सभी जरूरी जांच प्रक्रियाएं पूरी की गईं। बाद में जांच में किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई।

    Share:

  • ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में कल देशव्यापी हड़ताल, 8 लाख मेडिकल स्टोर बंद रहने का दावा

    Tue May 19 , 2026
    नई दिल्ली। ऑनलाइन और ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स (Online and e-pharmacy platforms) के खिलाफ देशभर के केमिस्ट संगठनों ने मंगलवार 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (All India Organisation of Chemists and Druggists) का दावा है कि इस बंद में देशभर के करीब 7 से 8 लाख […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved