img-fluid

इंदौर: कल का दिन रहा साल का सबसे गर्म दिन पहली बार पारा 44 डिग्री के आगे निकला

May 19, 2026

रात के तापमान में आई कमी, आज भी जारी रहेगा भीषण गर्मी का दौर

इंदौर. शहर (Indore) में सूरज (Sun) आग उगल रहा है। कल पहली बार दिन का तापमान (temperature) बढ़ते हुए 44 डिग्री के आगे जा पहुंचा। इसके साथ ही कल का दिन साल का सबसे गर्म दिन बन गया। दिन में तीखी धूप और गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रहे थे। शाम होने के बाद भी हवाओं में गर्माहट बनी रही। हालांकि रात के तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई, लेकिन गर्मी का असर बरकरार रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज भी तीखी गर्मी का दौर जारी रहेगा।


  • विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री रहा जो सामान्य से चार डिग्री और परसों की अपेक्षा 1.5 डिग्री ज्यादा था। यह इस साल के साथ ही पिछले 10 में से 8 सालों में दर्ज मई के सर्वाधिक तापमान की अपेक्षा भी ज्यादा था, वही रात से सुबह के बीच में तापमान 27.6 डिग्री का हर जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा, लेकिन कल की अपेक्षा 1.4 डिग्री कम था। इस दौरान हवाओं की दिशा पश्चिम और दक्षिण पश्चिम हवाओं की अधिकतम रफ्तार 35 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची है।

    कल से गिरने लगेगा पारा
    मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आज भी दिन का तापमान 43 डिग्री के आगे रहने का अनुमान है, वहीं कल से तापमान में कमी देखने को मिलेगी और तापमान 40 डिग्री के आसपास नजर आएगा। इससे गर्मी से तपते शहर को थोड़ी राहत मिलेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि माह के अंत तक तापमान में कमी बनी रहेगी और जून में भी तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा।

    Share:

  • CSK vs SRH मैच के बाद बड़ा हंगामा, संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन में कहासुनी से बढ़ा तनाव

    Tue May 19 , 2026
    नई दिल्ली ।चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम(MA Chidambaram Stadium) में खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले के बाद मैदान पर माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया, जब चेन्नई सुपर किंग्स(Chennai Super Kings) और सनराइजर्स हैदराबाद(Sunrisers Hyderabad) के खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। सनराइजर्स हैदराबाद की 5 विकेट से जीत के बाद चर्चा का केंद्र मुकाबले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved