img-fluid

दूल्हा नहीं रख पाएगा दाढ़ी, लगेगा ढाई लाख का जुर्माना

May 19, 2026

राजस्थान में गुर्जर समाज ने लगाए प्रतिबंध
जयपुर। देवडूंगरी (Devdungri) में आयोजित गुर्जर महापंचायत (Gujjar Mahapanchayat) में समाज में बढ़ती फिजूलखर्ची और कुरीतियों को खत्म करने को लेकर कठोर नियम लागू करने पर सहमति बनी। महापंचायत में शादी समारोहों को लेकर फैसला लिया गया कि गुर्जर समाज में दूल्हे (Groom) का क्लीन शेव रहना अनिवार्य होगा और दाढ़ी में शादी करने की अनुमति नहीं होगी, साथ ही बिंदौली में डीजे पर रोक लगाने और पहरावनी में खर्च की सीमा 21 हजार रुपए तय करने का फैसला लिया गया, ताकि फिजूलखर्ची ना हो, वहीं महापंचायत में तय किया गया कि अब किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में डोडा, अफीम और शराब की मनुहार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। अगर ऐसा किसी आयोजन में पाया गया तो समाज के लोग वहां भोजन नहीं करेंगे और कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे, साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 2.51 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा।


  • महापंचायत में बाल विवाह और मृत्युभोज जैसी कुप्रथाओं को खत्म पर भी जोर दिया गया, वहीं मृत्युभोज को सादगीपूर्ण बनाने के लिए भी नए नियम के अनुसार, 12वें कार्यक्रम में केवल सादा भोजन कराया जाएगा और मिठाई में सिर्फ लापसी बनाई जाएगी।

    Share:

  • NEET पेपर लीक मामला संसद तक पहुंचा, 21 मई को संसदीय समिति की बैठक

    Tue May 19 , 2026
    नई दिल्ली: देश में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति 21 मई को एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रही है. इस बैठक में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली और हाल में सामने आए NEET-UG परीक्षा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved